दिल्ली की केजरीवाल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नये-नये काम कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के स्कूलों में 12430 नये स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रजोकरी स्थित सर्वोदय कन्या स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लगभग 240 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम से जोड़ा जाएगा। अभी 12 हजार से ज्यादा क्लासरूम को स्मार्ट किया जाएगा। सरकार की ओर से इसका उदेेेश्य 20 हजार के आसपास रखा गया है, जो 537 नई स्कूल बिल्डिंग के बराबर होंगे। सभी स्कूल के क्लासरूम में डिजायनर डेस्क होगा और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, बड़ा पुस्तकालय होगा। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभी 12 हजार से ज्यादा क्लासरूम को स्मार्ट किया जाएगा। हालांकि सरकार की तरफ से इसका लक्ष्य 20 हजार के आसपास रखा गया है, जो 537 नई स्कूल बिल्डिंग के बराबर होंगे। प्रत्येक स्कूल के क्लासरूम में डिजायनर डेस्क होगा और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, बड़ा पुस्तकालय होगा। इसके साथ ही दिव्यांग छात्रों के लिए भी विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे ख़िलाफ़ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे।
ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है। अब देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 19, 2022