उत्तर प्रदेश विधानसभा की हुई दूसरी वोटिंग के बाद तीसरे चरण के मतदान का आज अंतिम दिन है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। इस दौरान आज सभी पार्टियां पूरे दिन चुनाव प्रचार करेंगी। सभी प्रत्याशियों का परिणाम 20 फरवरी को ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवार पूरी ताकत लगा रहे हैं। कई बड़े नेता भी आज भी अपनी-अपनी तूफानी रैलियों में प्रचार करेंगे। भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद, बसपा और आप के अलावा अनेक पार्टियां चुनावी मैदान में उतरी हैं। लेकिन भाजपा और सपा के बीच जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए यह चरण बहुत ही अहम है।
आपको बता दें कि 20 फरवरी को तीसरे चरण में यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। मतदान के दिन सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। लगभग 2.16 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के नाम अपना मतदान करेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग कानपुर देहात, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, और महोबा में मतदान होना है।
इस विधानसभा चुनाव में कई बड़े नेताओं ने अपनी किस्मत दांव पर लगा रखी है। करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अखिलेश को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को टक्कर देंगे। योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना, राम नरेश अग्निहोत्री, नीलिमा कटियार, शिवपाल सिंह यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।