रूस की ओर से यूक्रेन पर हो रही बमबारी को आज से पूरे 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर की घोषणा की गई है। यूक्रेन के दो शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर लागू होगा। ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर का एलान हुआ है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि यूक्रेन में बीते 10 दिन से हमला लगातार जारी है। रूस की ओर से यूक्रेन पर बमबारी हो रही है। इसी बीच रूस ने अब सीजफायर का भी फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल में हो सकती है। यूक्रेन में अभी भी कई लोगों की जान संकट में फंसी हुई हैं। इसमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं। यह फैसला यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए लिया गया है।