फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को सात फेरे ले चुके हैं। शादी के बाद शिबानी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम भी बदल लिया है। दोनों की मेहंदी और शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
जिनको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फरहान शिबानी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में दोनों बहुत ही खुश दिखाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर सभी लोगों ने खूब मस्ती की। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी दोनों जमकर डांस करते दिख रहे हैं।
मेहंदी सेरेमनी में शिबानी क्रॉप टॉप और घेरदार प्लाजो पहने नजर आ रही थी। उन्होंने अपने बालों को फूलों से सजाया था। इस सिंपल से लुक में भी शिबानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। शिबानी की इस तस्वीर में लोग उनपर फूलों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं।
इस फोटोज में शिबानी दांडेकर अपने पति फरहान अख्तर की बाहों में खोई हुई है। दोनों कपल एक दूसरे के संग बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।