यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम हो चुके हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत हुई है। जहां एक तरफ भाजपा नई सरकार के गठन की तैयारियों में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने निराश होकर भाजपा पर तीखा वार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 304 सीट पर जीत दर्ज करने वाली सपा हार गई और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा आगे हो गई।
इसके आगे स्वामी प्रसाद कहा कि जीतने वाली सपा पीछे हो गई और हारने वाली भाजपा आगे हो गई। इसका मतलब है कि कहीं ना कहीं गड़बड़ हुआ है। इसलिए इस पर जो भी मीडिया के लोग हैं या अन्य विद्युत समाज के लोग हैं उन्हें विश्लेषण करना चाहिए।
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर विधानसभा चुनाव में सपा को पोस्टल बैलट से मिली जीत का मुद्दा उठाया था। अब चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, बात भाजपा और सपा की नहीं है। बात है लोकतंत्र की। स्वाभाविक रूप से जो 2022 का विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें बैलेट पेपर वोटिंग में सपा 304 पर जीती जबकि भाजपा मात्र 99 पर लेकिन EVM की गिनती में भाजपा कैसे जीती ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है।