बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया बड़ी मुसीबत में फंस गई थीं लेकिन रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर फिर से काफी एक्टिव हो गई हैं।
अब रिया ने अपने चाहने वालों के लिए अलग-अलग पोज में फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह काफी बोल्डनेस की हदें तोड़ती हुई दिख रही हैं।
रिया इस फोटोज में रेड ऑफ शोल्डर काउन पहने दिखाई दे रही है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। यहां वह रेड ऑफ शोल्डर काउन फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं।
एक्टर ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देकर हॉट तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और कानों में डिजाइनर झुमके पहने हैं जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती ने अपनी इन फोटोज को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में रिया की जमकर तारीफ की है। किसी ने उन्हें हॉटी कहा है तो किसी ने हुस्न की तारीफ की है।