पंजाब विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी में दूसरी पार्टियों के नेताओं का शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की उपस्थिति में कांग्रेस की हिमाचल शाखा का एक बड़ा हिस्सा आप में शामिल हो गया। हिमाचल कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष समेत 23 युवा नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 अन्य युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप में यूथ कांग्रेस के राकेश ठाकुर, गौरव ठाकुर, साजिद अली, अत्तर कपूर, जय लाल शर्मा, भानु शर्मा, गौरव बंचैक, ईशान ओहरी, जसवीर सिंह, विवेक जसवाल, सुधीर सुमन, मनोज शर्मा, पदम नेगी, पंकज सिंगला, जगपाल चौहान, प्रवेश शर्मा, विशाल दुरी, रितेश मेहता, रोनी घेड़ा, अनीश राठौर, राधेश्याम, चेतन चौहान व सागर क्लांटा शामिल हुए।
वहीं, सत्येंद्र जैन ने कहा कि पार्टी को पूरे हिमाचल प्रदेश से अच्छा फीड़बैक मिल रहा है और लोग परिवर्तन के लिए मतदान करने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी के गवर्नेंस मॉडल की मांग पूरे देश में हो रही है। दूसरी पार्टियों में कई अच्छे लोग हैं जो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर इस बदलाव की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं।