बड़ी ख़बरें
किसान नेताओं पर दिए गए विवादित बयान से घिरे जेपी दलाल, तमाम खापों ने सुनाई खरी-खरी; जानें क्या क्या कहा ?मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश में दो नए पुलिस स्टेशन खोलने और 6 नए फास्टट्रैक कोर्ट्स स्थापित करने की मिली मंजूरी, जानें आगे क्या हुआलॉ अफसरों की भर्ती में लागू होगा आरक्षण, आरक्षण नीति से भरी जाएंगी 178 भर्तियों में से 58 सीटें17 दिन तक टनल के अंदर ‘यमराज’ से कुछ इस तरह से लड़ते रहे 41 बहादुर, खिचड़ी-दलिया खाकर अंधेरी कोठरी में जांबाज खेलते थे क्रिकेटहरियाणा कांग्रेस विधायक दल की 6 दिसंबर को बैठक, सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चाशीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी सीएम ने नहीं की गन्ने की कीमत की घोषणा, लॉरेंस-SYL समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चाविकसित भारत संकल्प यात्रा में साथ-साथ दिखाई देंगे भाजपा-जजपा-निर्दलीय, जानें किन जिलों में मंत्री रहेंगे मौजूदअरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दो दिसंबर को गुरदासपुर में विकास कार्यों का करने जा रहे उद्घाटन, जानें क्या हैं खास तैयारीSKY की एक गलती ने गायकवाड़ के शतक पर फेर दिया पानी, मैक्सवेल की वेरी-वेरी स्पेशल पारी के चलते तीसरा टी 20 मैच आस्ट्रेलिया टीम जीतीजहां विज्ञान हारा वहां आस्था का दिखा चमत्कार,महादेव के चमत्कार ने सिलक्यारा टनल में बचा ली 41 जिंदगियां!

आजाद भारत की पहली आदिवासी महिला चुनीं गई महामहिम, विपक्ष के उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त, जानें किसे कितने वोट मिले, जीत के बाद द्रोपदी मुर्मू के घर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद विपक्ष के प्रत्याशी यशवन्त सिंहा को करारी शिकस्त देकर प्रचंड जीत दर्ज की। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं, जो महामहिम बनने जा रही हैं। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता उनके घर जाकर बधाई दी। वहीं नव निर्वाचित राष्ट्रपति के गांव में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर ढोल नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मना रहे हैं।

सुबह शुरू हुई थी मतों की गणना
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं।

शुरू से बनाई बढ़त
राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले। इनकी कुल वैल्यू 3 लाख 78 हजार है। यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले। जिनकी वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। सांसदों के कुल 15 वोट रद्द हो गए। सूत्रों के मुताबिक, 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है। पहले 10 राज्यों की गिनती में भी मुर्मू और सिन्हा के बीच आंकड़ों का लंबा अंतर दिख रहा है। इन राज्यों में कुल 1138 वैलिड वोट थे, जिनकी वैल्यू 1 लाख 49 हजार 575 है। इनमें मुर्मू को 809 वोट मिले। इनकी वैल्यू 1 लाख 5 हजार 299 है। वहीं यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिलें, जिनकी कुल वैल्यू 44 हजार 276 है।

सब राज्यों से मिले वोट
इन 10 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश के वोट शामिल हैं। इनमें 7 राज्यों में बीजेपी और गठबंधन की सरकारें हैं। वहीं झारखंड और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी सीएम हैं, जिन्होंने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया था। जबकि, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओड़िशा और पंजाब राज्य में थर्ड राउंड की गिनती में भी मुर्मू और सिन्हा के बीच आंकड़ों का लंबा अंतर रहा। इन राज्यों में कुल 1,333 वैलिड वोट थे, जिनकी वैल्यू 1 लाख 65 हजार 664 है। इनमें मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

मुर्मू के गांव समेत देशभर में जीत का जश्न
एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद उनके ओडिशा स्थित पैतृक गांव और देश के बाकी हिस्सों में जश्न का माहौल है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत की खुशियां मना रहे हैं। ओडिशा के मयुरभंज जिले में रायरंगपुर कस्बे के मुर्मू के गांव और ससुराल में उनके चाहने वाले लड्डू बांटकर एक-दूसरे के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मुर्मू की जीत के बाद बीजेपी दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे।

राष्ट्रपति-पीएम ने कुछ इस तरह से दी बधाई
मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा समेत कई नेता उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वहीं निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी भारत के 15वें राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

मुर्मू के पक्ष में वोटिंग किया था
बता दें, कि देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को हुए चुनाव में सांसदों और विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यह देश का 16वां राष्ट्रपति चुनाव रहा जिसमें मतदाता सूची में शामिल 4,796 सांसदों एवं विधायकों में से 98.9 प्रतिशत ने वोट डाले थे। कई राज्यों में विपक्षी दलों के विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मुर्मू के पक्ष में वोटिंग किया था। बताया जाता है कि आठ सांसद रहे मतदान से अनुपस्थित रहे थे। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दलों के 17 सांसदों ने मुर्मू के समर्थन में क्रास वोटिंग की है।

 

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities