लखीमपुर। नीमगांव थानाक्षेत्र जमहौरा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां गजमोहन नाथ की पहली पत्नी का निधन हो गया था। उसके दो बच्चे थे। तीन ग्रामीणों ने जगमोहन को दूसरी शादी करने को कहा और बदले में तीस हजार रूपए की मांग की। पीड़ित ने पैसे देकर एक युवती के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। नईनवेली दुल्हन को वह घर पर लेकर आया। सुहागरात मना पता, उससे पहले दुल्हन खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे और दोनों बच्चों को बेहोश कर घर पर रखा लाखों के जवेरात व नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के जमहौरा गांव निवासी गजमोहन नाथ की पहली पत्नी की मौत कई साल पहले हो गई थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे थे। गजमोहन नाथ घर पर अकेला अपने बच्चों के साथ रहता था। जुलाई माह में गांव के ही तीन लोगों ने उसे उसकी दूसरी शादी कराने का झांसा दिया और 30 हजार रुपये ले लिए। फिर 22 जुलाई को क्षेत्र के ही गजमोहन नाथ मंदिर में एक महिला से उसकी शादी करा दी है। शादी के वक्त वह महिला घूंघट में थी, जिसे पीड़ित व्यक्ति पहचान भी नहीं पाया। इसके बाद वह अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर चला गया।
दुल्हन ने शाम को भोजन बनाया तो दूल्हा बाजार जाकर फूल माला लेकर आया। सुहागरात मनाने के लिए उसने सेज सजाई। पत्नी ने पति और दोनों बच्चों को खाना खिलाया। भोजन करने के चंद मिनट के बाद तीनों बेहोश हो गए। जिसके बाद नई नवेली दुल्हन घर में रखे सोने, चांदी के जेवर और कपड़े तक लेकर भाग गई। देर रात जब पीड़ित व्यक्ति को होश आया और उसने सामान गायब पाया, तब उसे अपने साथ हुए इस बड़े धोखे का एहसास हुआ। पीड़ित सुबह थाने जाकर तहरीर दी। पर पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाए उसे थाने से भगा दिया।
इधर पीड़ित व्यक्ति के पुलिस को शिकायत करने की बात जब गांव के ही उन तीन लोगों को पता चली, जिन्होंने उसकी शादी कराई थी, तो उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को काफी धमकाया। पिछले एक महीने से पीड़ित व्यक्ति पुलिस के चक्कर काटकर थक गया, पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर सोमवार को वह एसपी दफ्तर पहुंचा और वहां अपनी फरियाद सुनाने के साथ ही प्रार्थना पत्र दिया। एसपी संजीव सुमन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नीमगांव पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने जिन तीन ग्रामीणों ने जगमोहन की शादी करवाई थी, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जनपद में लूटेरी दुल्हन का पूरा गैंग सक्रिय है। ऐसे में पुलिस को तत्काल उसे गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। ताकि, वह दूसरे इंसान को अपने जाल में फंसाकर कंगाल न कर सके। पीड़ित ने बताया कि, जिस दिन पत्नी सामान लेकर फरार हुई, उसी दिन मैंने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। अगर पुलिस एक्शन लेती तो शायद महिला अभी तक सलाखों के पीछे होती।