आगरा। जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 45 साल की शादीशुदा महिला का दिल युवा कारोबारी पर आ गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो पति को इसकी भनक लग गई। महिला काम के बहाने घर से निकली और बॉयफ्रेंड के साथ स्कूटी में सवार होकर चली गई। पति ने अपने बेटी के साथ पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की पीछा किया। हाईवे पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई की। इसबीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची और शांतिभंग की कार्रवाई की।
आगरा में पति-पत्नी और पत्नी के बॉयफ्रेंड का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी। तभी बेटी को बाइक पर बैठाकर आगरा दिल्ली हाईवे पर पीछा करते हुए पति भी पहुंच गया। सिकंदरा पर पत्नी अपने पुरुष मित्र के साथ स्कूटी पर बैठ कर मजे से जा रही थी। पत्नी पर नजर पड़ते ही पति ने हाईवे पर दुपहिया रोकने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। पत्नी और उसके पुरुष मित्र का वाहन रोकने के लिए वीडियो बनाने लगा। वह सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर राहगीर भी जुट गए। गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ाकर पति ने पत्नी और उसके पुरुष मित्र की स्कूटी रुकवा दी।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति और महिला के बॉयफ्रेंड का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। दोनों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी एक दशक पहले हो चुकी है। महिला के एक बेटी भी है। महिला के नजदीकी संबंध एक चावल कारोबारी से हैं। पति को शक हो गया। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। पत्नी बिना बताए घर से निकली तो पति ने उसका पीछा किया।
पति का शक यकीन में बदल गया। पत्नी को पुरुष मित्र के साथ पकड़ लिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि, महिला अक्सर अपने पति से लड़ती है। जब पति घर पर नहीं होता तो उसका प्रेमी अक्सर आता था। पति ने पत्नी से युवक को छोड़ देने को कहा, पर वह नहीं मानी। हालांकि थाने से जब पति बाहर आया और पत्नी को बाइक पर बैठाकर लेकर चला गया। वही प्रेमी के परिवारवाले भी थाने पहुंचे। उसे जमकर फटकार लगाई।