नई दिल्ली। भारत सरकार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आएदिन लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही विश्वभर में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वहां की सरकार नए-नए नियम बना रही हैं।वहीं, एक महिला इस चलन के विपरीत चल रही है। वह 25 साल की उम्र में 22 बच्चों की मां बन गई। फिलहाल महिला ने दावा किया है कि, वह अभी 83 बच्चों को जन्म देगी और अपनी फैमिली की संख्या 105 तक पहुंचाएगी। हालात ये हो गए हैं कि लोग अब महिला के बारे में जानकारी कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने-अपने तरीके से कमेंठ कर रहे हैं। महिला की बच्चों के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें उसका घर चिल्ड्रन होम जैसा लगता है।
क्रिस्टीना ओज़टर्क नाक की एक महिला ने सोशल मीडिया में अपनी 22 बच्चों के साथ तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल की। महिला ने अपना नाम क्रिस्टीना ओज़टर्क बताया। वह अरबपति कारोबारी की पत्नी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में क्रिस्टीना ओज़टर्क की उम्र 17 साल थी। 16 साल की उम्र में क्रिस्टीना ओज़टर्क ने अरबपति से शादी की। शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उस बच्ची को देख कपल ने 100 से ज्यादा बच्चे पैदा करने का टारगेट तय कर लिया। वर्तमान में दंपत्ति 22 बच्चों के माता-पिता हैं। पर ये कैसे नुमकिन हो पाया। उसके बारे में क्रिस्टीना ओज़टर्क ने मीडिया को विस्तार से बताया है।
क्रिस्टीना ओज़टर्क ने मीडिया को बताया है कि, सरोगेसी की सहायता ली। कपल ने सरोगेसी के लिए कंपनियों को हायर किया। उन्होंने महिलाओं की कोख रेंट पर लेकर शुक्राणु और अंडे निषेचित करवाएं। इस प्रकिया के जरिए दंपति 21 बच्चे पैदा कर चुके हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कपल सरोगेसी से 83 बच्चे और पैदा करना चाहते है। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए 10 हजार डॉलर (करीब 8 लाख रुपये) प्रति बच्चे के हिसाब से खर्च कर रहे हैं। महिला और उसके पति का कहना है कि, आने वाले वक्त में वह ये टारगेट हासिल कर लेंगे।
महिला ने बताया कि बच्चों की देखभाल में पूरा दिन बीतता है। वे उनका बहुत ध्यान रखती हैं। वो कोशिश करती हैं कि बच्चे खूब खाएं, खेले और रात में समय पर सो जाएं। क्रिस्टीना ओज़टर्कने बताया कि बच्चै पेदा करने के लिए बीटीयूमी के आईवीएफ क्लीनिक की सहायता ली।क्रिस्टीना ओज़टर्क ने कहा कि उनका सरोगेट मदर्स से संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा, सरोगेसी के जरिए जन्मे बच्चों के लिए उनके अंडे और पति के शुक्राणुओं का इस्तेमाल हुआ है। सभी बच्चे उनके हैं। महिला ने इतने बच्चों की देखभाल करना थोड़ा परेशानी भरा है, लेकिन इसमें खुशी मिलती है।
क्रिस्टीना ओज़टर्क ने बताया कि मैं व्यावहारिक मां हूं। हर समय बच्चों के साथ रहती हूं, ताकि सभी खुश रहें। उन्होंने कहा, प्लानिंग बनाने से लेकर परिवार के लिए शॉपिंग करने तक काम करती है। क्रिस्टीना ओज़टर्क इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बच्चों के बारे में अपडेट्स देती रहती हैं। सोशल मीडिया में उन्हें लोग फालो भी करते हैं और कमेंट के जरिए उनकी हौसला बढ़ाते हैं। महिला का कहना है कि, मैं अधिक समय बच्चों को देती हूं। पति कारोबारी हैं, ऐसे में वह बाहर रहते हैं। बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।