नई दिल्ली अस्तित्व न्यूज डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बाद गुरुवार यानी 3 नवंबर 2022 को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। आकाशवाणी भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि, गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए वोटिंग 1 दिसंबर तो वहीं दूसरे चरण के लिए 5 दिसबंर को मतदान होगा। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। 182 सीटों वाली विधानसभा में कुल 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयुक्त के मुताबिक इस बार 4.6 लाख नए मतदाता वोटिंग करेंगे। 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे।
हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। 1 और 5 दिसंबर 2022 को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50प्रतिशत मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन. 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 33 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जो युवा पोलिंग टीम द्वारा संचालित किए जाएंगे, ये युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। इस बार शिपिंग कंटेनर को भी पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। पहली बार शिपिंग कन्टेनर भी पोलिंग स्टेशन के रूप में काम करेगा। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है। पोस्टल वोट के लिए चुनाव आयोग के प्रतिनिधि जाएंगे। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है।
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति व आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित हैं। 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी , एक सीट एनसीपी को मिली थी, बाकी तीन सीटों में निर्दलीय जीते थे। गुजरात में लंबे समय से चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में जोर अजमाइश कर रही है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 1998, 2007 और 2012 में एक साथ हुए थे। आपको बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। बता दें, राज्य में इस बार भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं। आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए 108 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। आप एकमात्र पार्टी है, जिसने गुजरात में गुजरात चुनावों के मद्देनजर 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार मंथन कर रहे हैं।