बड़ी ख़बरें
मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती का काउनडाउन शुरू, कमलनाथ की जीत वाली थ्योरी के बीच मामा के साथ ही अब ‘महाराजा’ की जय-जयकार से सियासी उबालहरियाणा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया ये खास कदम, DGP ने बताया पूरा प्लानसीएम मनोहर लाल ने इतने राजमार्गों के सुधार को दी मंजूरी, खर्च होंगे 156.20 करोड़ रुपयेगुरदासपुर व पठानकोट के लोगों को मिली कई परियोजनाओं की सौगात, जानें पंजाब सरकार ने किन परियोजना का किया ऐलानचंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों के बीच आई कंगना रनौत की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोलीं1854 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्ट हुए शुरु, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ ये कामसंत निरंकारी मिशन के नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम , जानें क्या कहा आगेपंजाब में लोग खुश, 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी जीतेगी 13 सीटें, गुरदासपुर में आगे क्या बोले केजरीवालमतगणना से ठीक पहले ‘लीक’ हो गया बीजेपी के सीएम कैंडीडेट का नाम, बाबा बालकनाथ ले सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथहां ऐसे ही हैं सीएम भूपेश बघेल, बंजर जमीन पर तैयार कर दी कांग्रेस की सियासी जमीन, दूसरी बार ‘काका’ ले सकते हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ

भारत जोड़ो यात्रा में मां से मिलकर राहुल हुए भावुक, ट्वीट कर लिखा, ‘मेरी बाहों में आसमान है और इस आसमान के आंचल तले मेरा सफर जारी है’

कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रा में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। मां सोनिया गांधी को देखकर राहुल ने उन्हे गले लगा लिया। इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। तस्वीर ट्वीट कर लिखा ‘मेरी बाहों में आसमान है और इस आसमान के आंचल तले मेरा सफर जारी है।’ भारत जोड़ो 7 सितंबर को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा शनिवार शाम तक तीन हजार किलोमीटर का सफर पूरी कर लेगी।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। ये सभी नेता राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए नजर आए। यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुईं हैं। इसके पहले सोनिया गांधी अक्तूबर में पहली बार कर्नाटक में भारत जोड़े यात्रा में शामिल हुई थीं।

कुछ दिनों पहले दोनों मां-बेटे की मुलाकात राजस्थान में हुई थी। तब सोनिया गांधी आठ दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची। तब राहुल भी भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर अपनी मां के साथ उनके जन्मदिन पर रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे। इसी पर रणथंभौर नेशनल पार्क ने सोनिया और राहुल गांधी की सफारी का आनंद लेते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पोस्ट की थी।

एक टी शर्ट पहनने पर किया सवाल
शनिवार को जब राहुल गांधी की मां सोनिया और बहन प्रियंका से मुलाकात हुई, तो उन्होंने सबसे पहले मां और बहन को गले लगाकर उनका हाल जाना। इसके बाद सोनिया गांधी ने राहुल गांधी से ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल ने मां को प्यार से गले लगा लिया। इस दौरान सोनिया गांधी थोड़ी देर के लिए भावुक भी हो गईं। मां सोनिया को भावुक देख राहुल उनका हाथ पकड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद कुछ मिनट दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities