कानपुर: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का मामला सामने आया है, बीते 21 दिसंबर को 10वीं की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस ने दस दिनों बाद अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की बुआ का लड़का जबरन शादी करना चाहता था। लेकिन छात्रा और परिवारीजन इस शादी के खिलाफ थे। छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। मीडिया ट्रायल के बाद पुलिस ने बीते बुधवार को एफआईआर दर्ज की है।
गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित दबौली में रहने वाली प्रिया 10वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा बीते 20 दिसंबर को कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई थी। इसके अगले दिन छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। परिजनों का अरोप है कि छात्रा की बुआ लड़का बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। बुआ का लड़का रिश्ते में भाई लगता था। इस लिए रिश्ते के खिलाफ थे। इसी खुन्नस में उसने प्रिया की हत्या कर दी थी।
पिता का आरोप
छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी 20 दिसंबर को कोचिंग के लिए गई थी। उसके दोस्तों से पता चला कि बुआ का लड़का विशाल कोचिंग के बाहर से ले गया था। पिता का आरोप है कि उसी ने बेटी की हत्या की है।
घर से भाग कर करना चाहते थे शादी
वहीं आरोपी विशाल का कहना है कि दोनों घर से भाग कर शादी करना चाहते थे। छात्रा को कोचिंग के बाहर से लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे थे। जहां पर जीआरपी ने उन्हे पकड़ लिया था। इसके बाद घर में सूचना देदी थी। प्रिया डर गई और उसने सोचा कि घर जाने पर पिटाई होगी। इसी डर की वजह से उसने सुसाइड कर लिया।