बड़ी ख़बरें
मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश में दो नए पुलिस स्टेशन खोलने और 6 नए फास्टट्रैक कोर्ट्स स्थापित करने की मिली मंजूरी, जानें आगे क्या हुआलॉ अफसरों की भर्ती में लागू होगा आरक्षण, आरक्षण नीति से भरी जाएंगी 178 भर्तियों में से 58 सीटें17 दिन तक टनल के अंदर ‘यमराज’ से कुछ इस तरह से लड़ते रहे 41 बहादुर, खिचड़ी-दलिया खाकर अंधेरी कोठरी में जांबाज खेलते थे क्रिकेटहरियाणा कांग्रेस विधायक दल की 6 दिसंबर को बैठक, सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चाशीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी सीएम ने नहीं की गन्ने की कीमत की घोषणा, लॉरेंस-SYL समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चाविकसित भारत संकल्प यात्रा में साथ-साथ दिखाई देंगे भाजपा-जजपा-निर्दलीय, जानें किन जिलों में मंत्री रहेंगे मौजूदअरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दो दिसंबर को गुरदासपुर में विकास कार्यों का करने जा रहे उद्घाटन, जानें क्या हैं खास तैयारीSKY की एक गलती ने गायकवाड़ के शतक पर फेर दिया पानी, मैक्सवेल की वेरी-वेरी स्पेशल पारी के चलते तीसरा टी 20 मैच आस्ट्रेलिया टीम जीतीजहां विज्ञान हारा वहां आस्था का दिखा चमत्कार,महादेव के चमत्कार ने सिलक्यारा टनल में बचा ली 41 जिंदगियां!‘बीजेपी का बस चले तो पंजाब को जन-गण-मन से भी निकाल दे…’ सदन में जमकर बरसे मुख्यमंत्री मान

Bikeru incident: बिकरू कांड की आरोपी खुशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत… STF ने पति अमर दुबे को एनकाउंटर में किया था ढ़ेर

कानपुर: यूपी के चर्चित बिकरू कांड की गूंज देशभर में सुनी गई थी। बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे कुख्यात अपराधी विकास दुबे का राइट हैंड था। बिकरू कांड से ठीक तीन दिन पहले अमर दुबे की शादी खुशी से हुई थी। पुलिस ने खुशी दुबे को बिकरू कांड में आरोपी बनाया था। बिकरू कांड के बाद एफटीएफ ने अमर दुबे को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया था। बुधवार को खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। खुशी को हर हफ्ते संबंधित थाने में हाजिरी लगानी होगी।
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने बीते 2 जुलाई 2020 की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के बाद एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया था। बिकरू कांड के पांचवे दिन एसटीएफ ने हमीरपुर जिले में अमर दुबे को एनकाउंटर में मार दिया था। बिकरू कांड के दौरान खुशी नाबालिक थी। बालिग होने तक खुशी को बालसुधार गृह में रखा गया था। जब खुशी बालिग हो गई, तो उसे कानपुर देहात की माती जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस केस में ट्रायल शुरू हो गया है। इस लिए अब जेल में रखने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट को जमानत की शर्ते तय करने के  निर्देश दिए हैं।
खुशी को लेकर हुई राजनीति
बिकरू कांड में खुशी को आरोपी बनाए जाने के मामले में कानपुर पुलिस हमेशा से बैक फुट पर नजर आई है। विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मणों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। बसपा, सपा और कांग्रेस से प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर घेरने का  काम किया था। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने खुशी की बड़ी बहन नेहा तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट दी थी।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities