India vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों (ODI Match) की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद (Hyderabad) में खेला जा रहा है। टीम इंडिया (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। रोहित शर्मा (rohit sharma) शुभमन गिल (sunhman gill) के साथ ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरे थे। रोहित 38 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। लेकिन आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का रेकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा भारतीय पिचों पर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है।
रोहित ने हैदराबाद वनडे में 38 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। इस तरह उन्होंने भारत में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने टीम इंडिया में कुल 125 वनडे छक्के जड़े हैं। इस मामले में धोनी दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 123 छक्के लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर 71 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने वनडे में 66 छक्के लगाए हैं। वे चौथे स्थान पर हैं, युवराज सिंह 65 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं। उन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं, गेल ने 301 मैचों में 331 छक्के लगाए हैं। सनथ जयसूर्या तीसरे स्थान पर हैं। जयसूर्या ने 445 मैचों में 270 छक्के लगाए हैं। रोहित चौथे स्थान पर हैं, उन्होंने 239 मैचों में 265 छक्के जड़े हैं।