Wedding ceremony: भारतीय टीम (Team India) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। स्टार कपल (star couple) एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी खंडाला स्थित जश्न बंगले में होगी। वेडिंग सेरेमनी (Wedding ceremony) की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने पैपराजी से बात की है। उन्होने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है कि सोमवार को फोटोग्राफी (foto grafi) के लिए मीडिया के सामने लेकर आएंगे। इस दौरान बातचीत करने का मौका भी दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने सोमवार को शादी करने का निर्णय लिया है। यह बॉलीवुड की 2023 की पहली शादी होगी। यह केएल राहुल और आथिया शेट्टी की होगी। सुनील शेट्टी के बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ 23 जनवरी को शादी कर रही है। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस पर शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।
आथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी कर रही है। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल होने का इंतजार कर रहे है। मेहमानों की बात की जाए तो इस शादी में जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अक्षय कुमार, एम एस धोनी और विराट कोहली जैसे लोग पहुंचने की आशा जताई जा रही है।