बड़ी ख़बरें
हां ऐसे ही हैं सीएम भूपेश बघेल, बंजर जमीन पर तैयार कर दी कांग्रेस की सियासी जमीन, दूसरी बार ‘काका’ ले सकते हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथIND vs AUS : वर्ल्ड कप में मिली हार का रायपुर में ‘सूर्या एंड बिग्रेड’ ने कंगारूओं से लिया बदला, चौथे टी 20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया को पटखनी देकर सीरीज पर किया कब्जाजानिए किस वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के बनाए गए तीन कप्तान, इन्हें मिला मौका ‘बॉस’ ने इन दिग्गज क्रिकेटर्स को दिखाया टीम से बाहर का रास्ताExit Polls 2023 के बाद सामने आया इन चार कलमकारों का सर्वे, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस दल के हाथों में होगी सत्ता की चाबीRajasthan Exit Polls 2023 : एक्जिट पोल में राजस्थान की पिक्चर हो गई क्लियर, 3 दिसंबर के बाद इस दल की बनाने जा रही सरकारChhattisgarh Exit Poll 2023 : 20 साल के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर, अब 3 अंक पर टिकी नेताओं के साथ ही पब्लिक की नजरअब पंजाब में ये लोग भी उठा सकेंगे ‘आटा-दाल स्कीम’ का लाभ, जानें क्या हैं आगे की रणनीतिपंजाब में आर्थिक ही नहीं समाजिक आधार पर भी बनेंगे राशन कार्ड, आगे जानें क्या बोले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रीExit Poll 2023 में हो गया बड़ा उलटफेर, मध्य प्रदेश में जानिए कौन हुआ फेल और जनता ने किसे फुल अंक देकर कर दिया पासबड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ रही भाजपा, रणनीति बनाने में जुटे कार्यकर्ता: डॉ. सीमांत गर्ग

MLC Election: शिक्षक संघ MLC राजबहादुर सिंह चंदेल ने दर्ज की छठवीं बार जीत… 1992 से प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भी दे पा रहीं शिकस्त  

MLC Rajbahadur Singh Chande: यूपी में स्नातक और शिक्षक संघ एमएलसी चुनावों की नतीजे शुक्रवार सुबह आ गए। यदि बात शिक्षक संघ एमएलसी चुनावों की जाए तो, निर्दलीय प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल ने शानदार जीत जर्द की है। राजबहादुर सिंह चंदेल छठवीं बार एमएलसी चुने गए हैं। चंदेल का इस सीट पर 1992 के बाद से कब्जा बना हुआ है। बीजेपी ने शिक्षक संघ एलएलसी चुनाव के लिए पहली बार प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया को उतारा था। लेकिन राजबहादुर सिंह चंदेल के सामने बीजेपी प्रत्याशी की भी नहीं चली।

राजबहादुर सिंह चंदेल उन्नाव के राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। राजबहादुर सिंह ने 1992 में पहली बार माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से लड़ा था। चंदेल ने पांडेय गुट के प्रत्याशी चंद्रभूषण त्रिपाठी को 118 वोटों से हराया था। शर्मा गुट ने राजबहादुर सिंह चंदेल को 1998 और 2004 में प्रत्याशी बनाया था। चंदेल ने पांडेय गुट के श्रीकांत द्विवेदी को हराया था।

राजबहादुर सिंह चंदेल ने बनाया था अलग गुट
शिक्षक संघ एमएलसी चुनाव 2010 में शर्मा गुट ने राजबहादुर सिंह चंदेल को प्रत्याशी नहीं बनाया था। चंदेल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए राजबहादुर सिंह ने पांडेय गुट के श्रीकांत शर्मा को एक बार फिर से शिकस्त दी थी। शर्मा गुट से अलग होने और जीत के बाद उन्होने माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के नाम से नया संगठन बनाया था। इसके बाद से राजबहादुर सिंह चंदेल लगातार जीतते चले आ रहे हैं।

जमकर किया था हंगामा
शिक्षक संघ के प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल ने छठवी जीत दर्ज की है। द्वितीय वरीयता के मतदान के बाद 1548 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी हेमराज गौड़ को हराया है। हेमराज गौड़ को 3681 वोट मिले हैं। जानकार बताते हैं कि राजबहादुर सिंह बेहद सौम्य स्वाभाव व्यक्ति हैं। उनकी माध्यमिक शिक्षकों संघ के बीच जबरदस्त पैठ है। कांउटिंग के दौरान बीजेपी एजेंट और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। गुरूवार रात दूसरे दौर के मतों की गिनती दोबारा करानी पड़ी थी।

किसको कितने वोट मिले
शिक्षक संघ एमएलसी चुनावों की मतगणना में सातवीं वरीयता में वोटों की काउटिंग के बाद जीत हार का फैसला हो सका। शिक्षक संघ प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल को 5229 वोट मिले हैं। उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हेमराज गौड़ ने 3681 वोट हासिल किए हैं। बीजेपी से वेणु रंजन भदौरिया को 3282 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी प्रियंका यादव को 670 वोट मिले है।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities