Yagya ceremony: गोरखपुर (Gorakhpur) से एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है। गोरखपुर के एक गांव में यज्ञ समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। यज्ञ में शामिल होने के लिए आसपास के गांव के हजारों ग्रामीण इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक हाथी बिदक गया, भड़के हाथी ने पहले तो महावत को उठाकर दूर फेंक दिया। इसके बाद हाथी ने भीड़ के बीच दौड़ लगा दी। उसके रास्ते में जो भी उसे तहस-नहस कर दिया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यज्ञ के दौरान बहुत शोर हो रहा था। कुछ लोग हाथी को छेड़ भी रहे थे। इससे वह बिदक गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए है। हाथी गांव के अंदर से होते हुए खेत में भाग गया है। उसे काबू में करने की कोशिश हो रही है।
कलश यात्रा की हो रही थी तैयारी
ग्रामीणों का कहना है कि आज यज्ञ का कलश यात्रा निकाला जा रहा था। इसे लेकर गांव में बड़े जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं। इस कलश यात्रा के जुलूस में शामिल होने के लिए हाथी को भी बुलाया गया था। मौके पर एक हजार के करीब लोग पंडाल में थे।
भीड़ देखकर भड़का हाथी
यज्ञ स्थल पर हाथी को देखकर लोग उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ में जुट गए। इस दौरान लोगों ने हाथी को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों का शोर सुनकर हाथी भड़क गया। इस घटना में दो महिला कांति देवी (55), पत्नी शंकर उपाध्याय, कौशल्या देवी (50) पत्नी दिलीप कुमार और कौशल्या का नाती कृष्णा (4) की मौत की हो गई।
सीएम योगी ने जताया दुख
जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया।