शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा के बीच गठबंधन की कयासबाजी के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को दोनों दलों पर बड़ा हमला बोला है। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी दल का नाम नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों द्वारा नकारे जा चुके नेता उनके खिलाफ नया गठबंधन बना रहे हैं। ऐसे गठजोड़ का एक ही लक्ष्य सूबे की सत्ता हथियाना है..
लोगों की भलाई के लिए लगातार कर रहे है प्रयास
इन नेताओं की सोच के विपरीत वह लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अपने पद का इस्तेमाल जनता की सेवा के लिए कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो लोग अपनी सत्ता के समय आलीशान घरों से बाहर नहीं निकले थे। लोगों के लिए अपने घरों के दरवाजे तक बंद कर देते थे। उन्हें अब लोगों ने सूबे की राजनीतिक नक्शे से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सूबे ने एक नई सुबह देखी है। सीएम ने व्यंग्य किया कि बड़े-बड़े महलों पर रहने वाले इन लोगों ने कभी भी आम आदमी की भलाई की प्रवाह नहीं की।
यह भी पढ़े: https://astitvanews.com/bhagwant-mann-made-a-big-announcement-will-be-able-to-do-upsc-coaching-for-free/