पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ दौरे के दौरान नाव दुर्घटना में बाल-बाल बचे। ये घटना शुक्रवार की है। सीएम भगवंत मान जालंधर जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान क्षमता से अधिक भरी एक नाव में थे, वो पलटने से बाल-बाल बची..
हालांकि, नाव फिर से कंट्रोल में वापस आ गया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई। सीएम भगवंत मान बाढ़ प्रभावित गिदरपिंडी गांव का आकलन करने के लिए दौरा कर रहे थे।
इससे पहले भगवंत मान ने एक ट्वीट में फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों के अपने दौरे का जिक्र किया था, जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत की थी। भगवंत मान ने उन लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का पूरा मुआवजा देगी।