शिक्षा विभाग में कार्यरत 12500 संविदा शिक्षकों को सीएम मान 28 जुलाई 2023 को सेवा पुष्टिकरण पत्र सौंपेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सेवाओं की पुष्टि करने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की निगरानी कर रहे हैं। ये शिक्षक लंबे समय से अल्प वेतन पर काम कर रहे थे..
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार 28 जुलाई 2023 को शिक्षा विभाग में कार्यरत 12,500 संविदा शिक्षकों को सेवा पुष्टिकरण पत्र सौंपेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सेवाओं की पुष्टि करने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की निगरानी कर रहे हैं।
शिक्षक काफी समय से अल्प वेतन पर कर रहे थे काम
उन्होंने कहा कि 28 जुलाई 2023 को शिक्षा प्रदाता, विशेष समावेशी शिक्षक (ईटीटी, एनटीटी और बीएड) और आई.ई. स्वयंसेवकों को सेवा पुष्टिकरण से संबंधित आदेशों की प्रतियां सौंपी जाएंगी। ये शिक्षक लंबे समय से अल्प वेतन पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब उनकी सेवाएं नियमित की जाएंगी।