पंजाब पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे से प्रदेश से अन्य राज्यो की सीमाओं पर दोपहर दो बजे तक ऑपरेशन सील थ्री चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान दो बड़े अपराधियों के साथ 49 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 40 एफआईआर दर्ज की गई है। इस ऑपरेशन का मेन मकसद सीमाओं के द्वारा घुसते खतरनाक गैंगस्टर्स को पकड़ना और इसके अलावा मादक पदार्थों और शराब तस्करी को रोकना है….
कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर अन्य राज्यो की सीमा को किया गया सील
ऑपरेशन सील थ्री के तहत कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर अन्य राज्यो जिसमे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर की पुलिस बल चंडीगढ़ के साथ सयुक्त रूप में सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक इन राज्यो की सीमाओं पर नाकाबंदी रही।
इन लोगो की देखरेख में चलाया गया ऑपरेशन
विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया की यह ऑपरेशन डीजीपी बठिंडा रेंज, आईसी रूपनगर, पटियाला रेंज और डीआईजी बॉर्डर जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट रेंज की देखरेख में चलाया गया था।