आज, रोहतक में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी आज पदभार संभालेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल और पूर्व त्रिपुरा मुख्यमंत्री विप्लव देब, पूर्व अध्यक्ष, और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी शामिल हो रहे हैं। पुलिस कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की विशेष जाँच की जा रही है।
“हरियाणा बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी (BJP president Nayab Saini) ने सोमवार को रोहतक में पदभार संभाला। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देब, पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद थे।”
सीएम मनोहर लाल ने कही ये बात
पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी चेकिंग के बाद ही कार्यकर्ताओं और लोगों को एंट्री दे रहे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद्भार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (CM Manohar Lal) ने कहा – पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा तीन राज्यों में बहुमत के साथ जीत रही है। इन चुनावों का असर हरियाणा के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। जल्द ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव के साथ हरियाणा प्रदेश की 8 नगर निगम का चुनाव होगा।वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोहतक आगमन से पहले ही नवीन जयहिंद को उनके बाग में बंद कर दिया गया है। बता दें कि नवीन जयहिंद ने पहले नवंबर से एसवाईएल मामले पर धर्म युद्ध की घोषणा की है।
आम आदमी पार्टी नेता लवलीन टुटेजा को किया गया नजरबंद
आपको बता दें कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव लवलीन टुटेजा को भी घर में ही नजरबंद किया गया। सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में लवलीन टुटेजा पहुंच गए थे। इसलिए उनके घर के बाहर भी पुलिस तैनात किया गया।