यूपी के कानपुर में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिसे सुनकर इस घटना का खुलासा करने पुलिस भी हैरान है। एक कलयुगी पत्नी ने पति की हत्या कराने के लिए एक प्रेमी को तीन लाख रुपए की सुपारी दी थी। प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर चापड़ से जानलेवा हमला किया। इलाज के दौरान महिला के पति की जान बच गई, जब उसने देखा कि प्लान फेल गया। पत्नी ने पति को जान मारने के लिए दूसरे प्रेमी की मदद से पति को गलत दवाईयों का ओवर डोज देकर मौत की नींद सुला दिया। दूसरे प्रेमी से उसके अवैध संबंध थे। पुलिस ने प्रेमिका और उसके दो प्रमियों समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है।
कल्यानपुर शिवली रोड पर रहने वाले श्रषभ तिवारी प्राइवेट जॉब करते थे। श्रषभ तिवारी की शादी 2020 में सपना पांडेय से हुई थी। सपना का 2016 से राजकपूर गुप्ता (26) नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच सपना की श्रषभ से शादी हो गई। लेकिन इसके बाद भी दोनों चोरी-छिपकर मिलते रहते थे। सपना ने प्रेमी राजकपूर के साथ मिलकर पति श्रषभ को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया था। इसके लिए सपना ने राजकपूर गुप्ता को तीन लाख की सुपारी दी थी। सपना का प्रेमी श्रषभ की हत्या के लिए मौके की तलाश में रहने लगा था।
घात लगाकर किया हमला
डीसीपी वेस्ट विजय ढुल के मुताबिक बीते 27 नवंबर को श्रषभ तिवारी अपने दोस्त मनीष के साथ स्कूटी से सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित पंचायत घर चकरपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सपना ने अपने प्रेमी राजकपूर को वॉट्सएप कॉल जानकारी दी कि मेरा पति चकरपुर पंचायत घर में एक शादी मे गया है। मौका देखकर आज उसे खत्म कर दो। राजकपूर अपने एक साथी सतेंद्र विश्वकर्मा के साथ अपाचे बाइक से मौके पर पहुंच गया। राजकपूर ने मोटे सूजे से उसकी स्कूटी पंचर कर दी थी। पंचायत घर के आगे छिपकर श्रषभ के निकलने का इन्तजार करने लगा।
पहले प्रेमी से कराया जानलेवा हमला
श्रषभ जब अपने दोस्त मनीष के साथ शादी समारोह से बाहर निकला तो उसने देखा कि स्कूटी पंचर है। मनीष पंचर स्कूटी खींच रहा था, और श्रषभ धक्का दे रहा था। श्रषभ जब शिवा होटल के आगे निकला तो राजकपूर अपने साथी के साथ पीछे से आया और श्रषभ पर चापड़ से हमला कर दिया। श्रषभ के सिर और कंधे पर चापड़ से हमला कर फरार हो गया। श्रषभ ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी थी। परिजनों ने श्रषभ को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही सचेंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
दूसरे प्रेमी से ली दवाईयां
सपना ने बीते 30 नवंबर को पति श्रषभ को डिस्चार्ज करा लिया था। सपना ने देखा कि श्रषभ स्वस्थ्य हो रहा है। उसका यह प्लान फेल हो गया था। सपना ने अपने दूसरे प्रेमी सुरेंद्र यादव को इस प्लान में शामिल किया। सपना और सुरेंद्र के बीच अवैध संबंध थे। सुरेंद्र का आशा नाम से मेडिकल स्टोर है। सपना ने सुरेंद्र के मेडिकल स्टोर से कुछ केमिकल और गलत दवाईयां लेकर पति श्रषभ को खिलाने लगी। जिससे उसके लंग्स और लीवर खराब हो गए। श्रषभ की बीते 03 दिसंबर को मौत हो गई।
पुलिस श्रषभ पर हुए जानलेवा हमला की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस की जांच में यह चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने सपना, राजकपूर गुप्ता, सतेंद्र विश्वकर्मा और सुरेंद्र यादव को अरेस्ट किया है। सपना क्राइम सावधान इंडिया देखती थी। यह प्लान उसने क्राइम सीन सीरियल देखकर ही बनाया था।