नई दिल्ली। अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद जिस तरह से वहां से जो तस्वीरें आईं, उसने इंसानों को रूला दिया था। अब काबुल पर तालिबान का शासन है और इस संगठन के लड़ाके महिला, लड़कियों के साथ जुल्म ढा रहे हैं। कुछ पीड़िताएं वहां से भागकर कई देशों में जाकर शरण ली है और वहां के हालातों के बारे में आमलोगों को बता रही हैं। भारत में एक अफगानी महिला ने खुलासा किया कि तालिबानी इतने बड़े दरिंदे हैं कि वे महिलाओं की लाशों के साथ भी संबंध बनाते हैं। इतना ही नहीं महिलाओं को ताबूद में बंद कर उनकी सप्लाई भी करते हैं।
तालिबान राज आने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि, ये संगठन अब बदल गया होगा। लेकिन जमीन पर हलात पहले की तरह बरकरार हैं। नेटवर्क 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि तालिबानी तो महिलाओं की लाश के साथ भी संबंध बनाते हैं। उन्हें लड़कियों का नशा है। वे लड़कियों के साथ किसी भी हद तक की क्रूरता कर सकते हैं। अगर वे संबंध बनाना चाहते हैं और किसी ने उन्हें मना कर दिया तो वे उस लड़की को मार देंगे। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
महिला ने बताया है कि, अफगानिस्तान में महिलाएं घर से बाहर निकलनें में डरती हैं। तालिबानी लड़ाके जबरन घर में घुसकर लड़कियों को उठा ले जाते हैं और उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। यदि लड़की की मौत हो जाती है तो भी दरिंदे उसकी लाश के साथ दरिंदगी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आया की अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने स्थानीय लड़कियों को ताबूत में बंद कर पड़ोसी देशों में सप्लाई करना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, 12 साल से कम उम्र की लड़कियों को भी शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है।
महिला ने आगे बताया है कि, वो लोग चाहते हैं कि उन्हें हर घर से लड़की मिले। वो 10-12 साल की लड़कियों को उठाकर ले जाते हैं। वो मीडिया के सामने झूठ बोल रहे हैं कि हम बदल चुके हैं। ये बस एक दिखावा है। वो लड़कियों को दवाई देते थे। बेहोश करते थे। फिर उसके बाद ताबूत में रखते थे और डेडबॉडी को पाकिस्तान की तरफ ले जाते थे। जब हम वहां पर थे तो हमारे लिए बहुत धमकियां आती थीं।
इससे पहले खबर आई थी कि तालिबान के आतंकियों ने अफगानिस्तान में अपने कब्जे वाले इलाकों के मौलवियों से 12 साल से ज्यादा उम्र की सभी लड़कियों की लिस्ट मांगी थी। तालिबान का कहना है कि वह इन लड़कियों से अपने आतंकियों का निकाह करवाना चाहता है। लेकिन सच तो ये है कि वह इन्हें गुलाम बनाकर रखना चाहता है और जिससे वह जब चाहें लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना पाएं।
तालिबान इतना क्रूर है कि महिलाएं नेल पॉलिश लगा लें तो उनकी ऊंगलियां काट दी जा रही है। वहीं जीन्स पहनने पर अफगानों को कोड़े मारे जा रहे हैं। एक अफगानी लड़के ने बताया कि कैसे वो काबुल में दोस्तों के साथ घूम रहा था। तभी तालिबानी लड़ाकों ने उन पर इस्लाम का अनादर करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि कैसे कैसे दो लड़के भागने में सफल रहे। जबकि बाकी को पीटा गया। उनकी गर्दन पर चाबुक मारा गया और उन्हें धमकाया गया।
अफगानिस्तान में पूर्व जज ने तो दावा किया कि पिछले हफ्ते एक महिला ने खाना बनाया, लेकिन तालिबानी लड़ाकों को उसका टेस्ट पसंद नहीं आया तो उन्होंने महिला को जिंदा जला दिया। उन्होंने कहा कि तालिबानी अफगान परिवारों को अपनी बेटियों की शादी तालिबान लड़ाकों से करने के लिए भी मजबूर करते हैं। जज का दावा है कि तालिबानी पहले की तरह क्रूर हैं और आज भी महिलाओं पर जुल्म ढा रहे हैं।