अजमेर की आनासागर झील में शुक्रवार को दो हजार रुपए के नकली नोटों के बंडल मिले। पानी की सतह पर नजर आए नोटों के बंडल देखकर वहां किनारे घूम रहा युवक नोटों के लालच में झील में उतर गया। लेकिन नोट का रंग छूटने पर इनके नकली होने का शक हुआ। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। गंज थाना पुलिस ने कार्रवाई कर झील से 2000 के नोटों के 58 बंडल निकाले। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर मामला नोडल थाना सदर कोतवाली को भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
झील में मिले 2 हजार के नकली नोट पर एक ही सीरिज और नम्बर दर्ज हैं। किसी के द्वारा फोटो कॉपी से 2 हजार के नकली नोट बनाने के बाद चलाने में कामयाब नहीं होने पर उन्हें झील में फेंकने का शक जताया जा रहा है।
Related posts
- Comments
- Facebook comments