मनोज चाहर, आगरा
आगरा उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर आई हैं तो बसपा ने भी अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी 17 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। यह कार्यकर्ता सम्मेलन दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में होगा जहां से संभावित प्रत्याशी रवि भारद्वाज हैं। बसपा इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। साथ ही चुनाव के लिए मजबूत रणनीति बना रही है। हर बूथ सेक्टर पर बसपा ने युवाओं को तैनात किया है। फिर से एक बार बसपा 2007 और 2012 वाली स्थिति में आने की पूरी ताकत लगा रही है और बसपा नेताओं का दावा भी है 2022 में फिर एक बार आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर हाथी गरजेगा और बसपा का परचम लहराएगा।