बड़ी ख़बरें
Yogi Adityanath के एक फैसले ने विपक्ष की उम्मीदों को किया ध्वस्त,अब मोदी की हैट्रिक कोई नही रोक सकता !देव भूमि पर फिर मंडराया तबाही का साया ! तुर्की से भी बड़ी आएगी उत्तराखंड में तबाही देवभूमि में मिलने लगी भूकंप की आहट ! देवभूमि में बज गई खतरे की घंटी आने वाली है महा तबाही ..अपनी सुनहरी आवाज से Bollywood को हैरान करने वाले Amarjeet Jaykar को मुंबई से आया बुलावा ,रानू मंडल की ही तरह है अमरजीत जयकर की कहानी ,सोशल मीडिया में रातो रात छा गया था मजदूरी करने वाला एक अमरजीत !जडेजा के “कलाई जादू” से पस्त हो गए मेहमान फिरकी के फेर में फंसे कंगारू नागिन डांस करने को मजबूर! भारत तीनों फॉर्मेट में बना नंबर वन!GlobalInvestorSummit:एमएसएमई कैबिनेट मंत्री राकेश सचान डकार कर बैठे 72 प्लाटों का आवंटनGeneralElection2024:BJP इंटरनल सर्वे ने उड़ाई सांसदों की नीद 100 से ज्यादा सांसदों का होगा पत्ता साफ!GeneralElection2024:अखिलेश ने किया भाजपा को आम चुनाव में पटकनी देने का प्लान तैयार , जातीय जनगणना की मांग से देंगे धारMayawatiOnYogi:बीजेपी ने उठाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा,बसपा को सताई दलितों के वोट कटने की चिंता !DelhiMcdFight:Bjp का दिल्ली में मेयर बनाने का सपना हो गया चकनाचूर !मेयर की महाभारत में अब लग गया विराम!ElectionCommissionDecision:शिव सेना पर कब्जे की लड़ाई में जीते मुख्यमंत्री शिंदे उद्धव को मशाल जलाने की मजबूरी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में EC का फैसला शिंदे के पक्ष में

अल्लू अर्जुन और राम चरण के साथ ही इन फिल्मी किरदारों के अवतार में भी दिखे ‘गजानन’, मक्खी के बाद स्पाइडर मैन स्टाइल में ‘गणपति बप्पा’ की मॉडर्न मूर्ति देखकर फैंस हैरान

कानपुर। गणेश महोत्सव पर्व पूरे देश में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। कानपुर से लेकर मुम्बई में गजानन के जयकारों की जयघोष से पूरा इलाका सराबोर है। मंदिर से लेकर पंडालों में विराजमान बप्पा के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की तांता लगा है। वहीं इस पावन पर्व पर साउथ स्टार्स का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां अल्लू अर्जुन के ’पुष्पा’ लुक में गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई गई तो रामचरण की फिल्म ’आरआरआर’ की छवि भी गणेश जी की मूर्तियों में दिखाई दी। इन दोनों के अलावा भी साउथ सितारों के ऑन स्क्रीन किरदारों की छवि गणपति बप्पा की मूर्तियों में दिखी। जिसको लेकर सोशल मीडिया में यूजर्स कमेंट के साथ गजानन को नमन कर रहे हैं।

गणपति पर्व शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही थीं। इस तस्वीर में व्हाइट शर्ट पहने गणपति की मूर्ति में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के लुक को उतारा गया। लोगों को ये गणपति बप्पा की ये मॉडर्न मूर्ति खूब पसंद आ रही है। अल्लू अर्जुन के अलावा राम चरण के फिल्म ’आरआरआर’ से भी उनके कई अलग-अलग लुक्स में गणपति जी की मूर्ति को डिजाइन किया गया। किसी में गणपति जी धनुष बाण लेकर खड़े हैं, तो किसी में वह आसमान की तरह हाथ कर रहे हैं। वैसे ये ट्रेडिशन काफी समय से चल रहा है, जहां गणपति की मूर्ति को अलग-अलग नजरिये और मॉडर्न तरीके से बनाया जाता है। जिसको देखकर भक्त गदगद हैं और अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया में कमेंट भी कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन और राम चरण के अलावा साउथ स्टार प्रभास के बाहुबली के किरदार के आधार पर भगवान गणेश की मूर्ति बनाई गई है, जोकि सिक्स पैक एब्स के साथ है। इस मूर्ति में गणपति जी ने महेंद्र बाहुबली की तरह हाथ में शिवलिंग कंधे पर उठाई हुई है। यह मूर्ति लोगों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में यूजर्स गजानन की तस्वीरें शेहर करने के साथ ग्रुप में लगा रहे हैं। नवाबगंज निवासी राजेश कहते हैं कि, गणपति बप्पा, सबके दुख हरते हैं। फिल्मों में जिस तरह से उन्हें जगह दी गई, वह सराहनीय है। गणेश भगवान के ये लुक सबको बहुत पसंद आ रहे हैं।

साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते साल 24 अक्टूबर 2021 में निधन हो गया। इस खबर ने फैंस का दिल पूरी तरह तोड़ दिया था। हालांकि, उनके चाहने वालों ने उन्हें अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की और गणपति के खास मौके पर कई मूर्तियां ऐसी बनाई गईं, जिसमें पुनीत राजकुमार पैंट कोट और शर्ट में गणपति बप्पा के पीछे खड़े हुए दिखाई दिए। सलमान खान के साथ फिल्म ’दबंग 3’ में नजर आ चुके सुदीप किच्चा कन्नड़ सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई फिल्में बनाई और जो सुपरहिट रहीं।

एस एस राजामौली की फिल्म ’मक्खी’ में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में वह तो विलन थे, लेकिन नानी ने फिल्म में ’मक्खी’ किरदार निभाया था और इसी किरदार को ध्यान में रखते हुए गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई गई। जहां बप्पा को मूरत को मक्खी का शेप दिया और उसकी सूंड बनाई गई, जिसमें गणपति बप्पा ने लड्डू पकड़ा हुआ है। लोगों में सिर्फ साउथ का क्रेज ही नहीं दिखा, बल्कि हॉलीवुड के फेमस कॉमिक कैरेक्टर स्पाइडर मैन स्टाइल में भी बप्पा की मूर्ति बनाइ गई। गणपति बप्पा की ये मॉडर्न मूर्ति देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities