अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस तरह घटनाएं वहां पर आम होती जा रही हैं। कैलिफोर्निया (California) में दो दिन के अंदर दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक हाफ मून बे (Half Moon Bay) इलाके में फायरिंग की घटना में 07 लोगों की मौत की खबर है। वहीं आईओवा राज्य में फायरिंग में दो लोगो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हाफ मून बे इलाके से एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है।
अमेरिकी राज्य आइओवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की घटना सोमवार दोपहर डेस मोइनेस आयोवा चार्टर स्कूल में हुई। गोलीबारी में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए थे, एक का उपचार किया जा रहा है। गोली लगने से घायल तीसरा व्यक्ति स्कूल का शिक्षक है जिसकी सर्जरी की गई है। हालांकि, अभी तक मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने गोली मारने वाले आरोपियों के नाम जारी नहीं किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के तुरंत बाद घटनास्थल से लगभग दो मील दूर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे कार भी जब्त की गई है। हालांकि, अभी पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 20 मिनट बाद अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण से मेल खाने वाली एक कार को दो मील दूर रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों में से एक कार से भाग गया है, लेकिन अधिकारी के-9 का उपयोग कर उस व्यक्ति की धरपकड़ की कोशिश कर रहे हैं।