यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग वाले क्षेत्र अयोध्या के गोसाईगंज में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के समर्थक आप में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के भिड़ते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह को पुलिस ने सुबह उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अभय सिंह को महाराजगंज पुलिस ने उनके आवास राजेपुर से गिरफ्तार किया। अभय सिंह के चार समर्थक को भी गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक अभय सिंह का जज्बा इस इस क्षेत्र में काफी लम्बे से रहा है। अयोध्या के गोसाईगंज में कल देर रात सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अभय सिंह के समर्थक तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई जिसके बाद फायरिंग भी हुई। ह वाई फायरिंग एवं एक-दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना में दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी-डंडें भी चले। आरोप है कि सपा के समर्थकों ने महराजगंज थाने में दंगा किया था। इस मामले में पुलिस ने गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।