मणिपुर मुद्दों पर सदन में गतिरोध जारी है। विपक्ष लगातार सदन में मणिपुर मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों सदनों में हंगामा चल रहा है। विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री सदन में आकर मणिपुर मुद्दों पर जवाब दें.
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नफरत की राजनीति देश को बर्बाद कर देगी। मणिपुर में यही हो रहा है। मणिपुर के राज्यपाल क्या कर रहे हैं? कोई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है। राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए, वहां लगाया जाए।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ एक वीडियो सामने आया है, लेकिन क्या हो रहा है किसी को नहीं पता है। राज्य में इंटरनेट बैन है। जब ये सब हो रहा था, तब पीएम मोदी अपने जापान, यूएई और अमेरिका दौरे पर थे। आप सांसद संजय सिंह के निलंबन पर भगवंत मान ने कहा कि वे चुने हुए राज्यसभा सदस्य हैं।
अगर हमें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा तभी हम अपनी सीट से उठेंगे। संजय सिंह ने भी यही किया, तो उन्हें पूरे सत्र से सस्पेंड कर दिया।