MP Santokh Singh: कांग्रेस नेता राहुल (Rahul Gandhi) गांधी की भारत जोड़ो से दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी के साथ चल रहे लुधियाना के सांसद संतोख सिंह (MP Santokh Singh) को हार्ट अटैक (heart attack) का दौरा पड़ गया। उन्हे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि भीषण ठंड की वजह से उन्हे दिल का दौरा पड़ा है। राहुल गांधी ने यात्रा रोककर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। संतोख सिंह का उनके गांव पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे संतोष सिंह को हार्ट अटैक आ गया। हालत बिगड़ती देख तुरंत उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उनका कुछ देर इलाज चला, मगर वो जिंदगी की जंग हार गए। संतोख सिंह की हार्ट अटैक की वजह से देहांत हुआ।
जालंधर से दो बार जीते चुनाव
संतोख सिंह जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गंभीर संवेदना जाहिर की है। सीएम मान ने अपने ट्विट में लिखा है कि ’मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है. भगवान, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें’।