कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी से दोबारा शुरू हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी, कांग्रेस ने मुख्य विपक्षी दलों को यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा है। राहुल ने अखिलेश यादव, मायावती, जयंत चौधरी समेत कई नेताओं को न्योता भेजा है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अखिलेश यादव ने पत्र लिखकर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं भारत जोड़ो की मुहीम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहाद्र ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समवेशी संस्कृति के सरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
जयंत चौधरी और मायावती को मिला न्योता
राहुल गांधी की भारत जोड़ो मांगवार से यूपी ने प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए एसपी चीफ अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, बसपा चीफ मायावती, सुभासपा ओमप्रकाश राजभर, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई नेताओं और पार्टियों के अध्यक्ष को न्योता भेजा गया है।