बड़ी ख़बरें
Yogi Adityanath के एक फैसले ने विपक्ष की उम्मीदों को किया ध्वस्त,अब मोदी की हैट्रिक कोई नही रोक सकता !देव भूमि पर फिर मंडराया तबाही का साया ! तुर्की से भी बड़ी आएगी उत्तराखंड में तबाही देवभूमि में मिलने लगी भूकंप की आहट ! देवभूमि में बज गई खतरे की घंटी आने वाली है महा तबाही ..अपनी सुनहरी आवाज से Bollywood को हैरान करने वाले Amarjeet Jaykar को मुंबई से आया बुलावा ,रानू मंडल की ही तरह है अमरजीत जयकर की कहानी ,सोशल मीडिया में रातो रात छा गया था मजदूरी करने वाला एक अमरजीत !जडेजा के “कलाई जादू” से पस्त हो गए मेहमान फिरकी के फेर में फंसे कंगारू नागिन डांस करने को मजबूर! भारत तीनों फॉर्मेट में बना नंबर वन!GlobalInvestorSummit:एमएसएमई कैबिनेट मंत्री राकेश सचान डकार कर बैठे 72 प्लाटों का आवंटनGeneralElection2024:BJP इंटरनल सर्वे ने उड़ाई सांसदों की नीद 100 से ज्यादा सांसदों का होगा पत्ता साफ!GeneralElection2024:अखिलेश ने किया भाजपा को आम चुनाव में पटकनी देने का प्लान तैयार , जातीय जनगणना की मांग से देंगे धारMayawatiOnYogi:बीजेपी ने उठाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा,बसपा को सताई दलितों के वोट कटने की चिंता !DelhiMcdFight:Bjp का दिल्ली में मेयर बनाने का सपना हो गया चकनाचूर !मेयर की महाभारत में अब लग गया विराम!ElectionCommissionDecision:शिव सेना पर कब्जे की लड़ाई में जीते मुख्यमंत्री शिंदे उद्धव को मशाल जलाने की मजबूरी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में EC का फैसला शिंदे के पक्ष में

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा… MCD चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी… आप के हाथ मिली थी करारी शिकस्त

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली एमसीडी में बीजेपी का 15 साल से कब्जा था। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एमसीडी चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है। रविवार को आदेश गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक आदेश गुप्ता का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। निकाय चुनाव में बीजेपी को 104 सीटें और आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली थीं। बीजेपी का पिछले 15 वर्षों से नगर निगम में कब्जा था। आप ने ऐसी झाडू लगाई कि नगर निगम में भी अपनी सरकार बना ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता पर हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा था।

इस्तीफा मंजूर
आदेश गुप्ता के इस्तीफा के बाद वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी की तरफ से जारी पत्र से स्पष्ट हो गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। आगामी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक वीरेंद्र सचदेवा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

जून 2023 तक था कार्यकाल
बीजेपी ने पिछले साल आदेश गुप्ता को अध्यक्ष बनाया था। आदेश गुप्ता उत्तर पूर्व दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के इस्तीफे के बाद आदेश गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि आदेश गुप्ता का कार्यकाल जून 2023 तक था।

अपना वार्ड नहीं बचा पाए
आदेश गुप्ता वार्ड 141 के राजेंद्र नगर में रहते हैं। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह कि आदेश गुप्ता जिस वार्ड में रहते हैं। उस वार्ड में भी आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने जीत दर्ज की थी।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities