बड़ी ख़बरें
Chandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..Asian Games: पंजाब की बेटियों ने चीन में बढ़ाया तिरंगे का मान, शूटिंग गेम्स में बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्डPunjab: पंजाब में हथियार तस्करी पर सख्त CM भगवंत मान, बोले, ‘पाकिस्तान से ज्यादा तो..कानपुर के चौबेपुर में एक शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने से किया इंकार तो प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट काट कर किया लहूलुहान !Raghav Chaddha Weds Parineeti Chopra: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें तस्वीर आईं सामने, दोनों के बीच में दिखाई दी गजब की केमिस्ट्रीRaipur: 188 पदों के लिए व्यापमं से हुई परीक्षा, हाथी के पुल्लिंग के लेकर गोदना के फूल तक ऐसे पूछे गए अजीबो-गरीब सवालChattisgarh Tiger: छत्तीसगढ़ में अब बचे हैं सिर्फ 17 टाइगर, अचानकमार में 2 मादा और 1 नर टाइगर की जरूरत, कहां से लाएगी सरकार

फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया गया

फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड को चौड़ा कर 12 लेन का किया जा रहा है..

बाईपास पर निर्माणाधीन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लोगों को सफर जल्द और आसान होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह फरीदाबाद क्षेत्र में चढ़ने-उतरने के लिए आठ एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। यह सभी सेक्टर-37 से 62 के पास तक बन रहे फ्लाईओवरों पर बनाए जाएंगे।

इसके लिए एनएचएआई ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनके अस्तित्व में आने से लोगों को सर्विस रोड से एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क पर आने-जाने काफी राहत मिलेगी।

फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड को चौड़ा कर 12 लेन का किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क को छह लेन की बनाया जा रहा है, जबकि दोनों तरफ की सर्विस रोड को तीन-तीन लेन की बनाया जा रहा है।

इससे होकर शहर का लोकल ट्रैफिक गुजरेगा। शहरवासी एक्सप्रेसवे का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए आठ जगह एंट्री व एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। इससे शहरी क्षेत्र, ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी व नहर पार बसी कॉलोनियों व गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इससे आवागमन में लोगों काफी सहूलियत मिलेगी।

कैल गांव के पास इंटरचेंज तैयार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कैल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। इस जगह पर इंटरचेंज बनाया गया है। यहां से लोग हाइवे और एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर एंट्री और एग्जिट ले सकते हैं। इसके अलावा आठ अन्य जगहों पर एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाने की तैयारी की गई है।

इन स्थानों पर मिलेगी सुविधा 

एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-30 एत्मादपुर, सेक्टर-28, बसेलवा कॉलोनी में खेड़ी पुल, सेक्टर-18-17 के पीछे बन रहे फ्लाईओवर और बीपीटीपी पुल के पास बन रही एलिवेटेड सड़क, सेक्टर-दो के पीछे तिगांव पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर, सेक्टर दो आईएमटी पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर और सेक्टर 62 के पास एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। इन्हीं के पास एक्सप्रेसवे पर आने व जाने की सुविधा रहेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह बनेगे एग्जिट पाइंट

दिल्ली-फरीदाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस तरह एंट्री व एग्जिट पॉइंट बने हैं। उसी प्रकार से एक्सप्रेसवे पर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए किसी प्रकार का गोलचक्कर आदि बनाने की जरूरत नहीं है। सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर आने-जाने के लिए स्लिप रोड आदि बनाकर एंट्री-एग्जिट दी जाएंगी।

 

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities