बड़ी ख़बरें
Yogi Adityanath के एक फैसले ने विपक्ष की उम्मीदों को किया ध्वस्त,अब मोदी की हैट्रिक कोई नही रोक सकता !देव भूमि पर फिर मंडराया तबाही का साया ! तुर्की से भी बड़ी आएगी उत्तराखंड में तबाही देवभूमि में मिलने लगी भूकंप की आहट ! देवभूमि में बज गई खतरे की घंटी आने वाली है महा तबाही ..अपनी सुनहरी आवाज से Bollywood को हैरान करने वाले Amarjeet Jaykar को मुंबई से आया बुलावा ,रानू मंडल की ही तरह है अमरजीत जयकर की कहानी ,सोशल मीडिया में रातो रात छा गया था मजदूरी करने वाला एक अमरजीत !जडेजा के “कलाई जादू” से पस्त हो गए मेहमान फिरकी के फेर में फंसे कंगारू नागिन डांस करने को मजबूर! भारत तीनों फॉर्मेट में बना नंबर वन!GlobalInvestorSummit:एमएसएमई कैबिनेट मंत्री राकेश सचान डकार कर बैठे 72 प्लाटों का आवंटनGeneralElection2024:BJP इंटरनल सर्वे ने उड़ाई सांसदों की नीद 100 से ज्यादा सांसदों का होगा पत्ता साफ!GeneralElection2024:अखिलेश ने किया भाजपा को आम चुनाव में पटकनी देने का प्लान तैयार , जातीय जनगणना की मांग से देंगे धारMayawatiOnYogi:बीजेपी ने उठाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा,बसपा को सताई दलितों के वोट कटने की चिंता !DelhiMcdFight:Bjp का दिल्ली में मेयर बनाने का सपना हो गया चकनाचूर !मेयर की महाभारत में अब लग गया विराम!ElectionCommissionDecision:शिव सेना पर कब्जे की लड़ाई में जीते मुख्यमंत्री शिंदे उद्धव को मशाल जलाने की मजबूरी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में EC का फैसला शिंदे के पक्ष में

CBSE Result 2022 : आजाद नगर की आयुषी के कमाल से ‘बागवां’ गदगद, 500 में 500 अंक लाकर इस मेधा ने यूपी का बढ़ाया मान

कानपुर। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। सच्ची लगन व सतत प्रयास से तमाम बाधाओं के बावजूद सफलता को हासिल आजाद नगर कानपुर निवासी जल निगम के कर्मचारी दिलीप कुमार की बिटिया आयुषी निगम ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। वह CBSE 2022 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक लाकर अपने स्कूल, शहर के साथ माता-पिता का नाम रोशन किया है। मेधा ने अस्तित्व न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि, वह CA बनकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देगी। इसके लिए आयुषी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं बुलंदशहर की तान्या सिंह ने 500 में 500 अंक लाकर यूपी का मान बढ़ाया है।

कोरोना के चलते पढ़ाई में पड़ा प्रभाव
मूलरूप से कानपुर के आजाद नगर निवासी दिलीप कुमार जल निगम में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। जबकि उनकी पत्नी गृहणी हैं। दिलीप बताते हैं कि, आयुषी शुरुआती दौर से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित व मेधावी रही है। बचपन से ही वह काफी मेहनती व लगनशील रही है। वेतन कम होने के बावजूद हमने बेटी का दाखिला पंडित दीनदयाल रूकूल में करवाया। कक्षा एक से लेकर 12वीं तक आयुषी अच्छे अंक लाकर स्कूल टॉप रही। दिलीप कहते हैं कि, हमें उम्मीद थी कि, आयुषी यूपी टॉप करेगी। लेकिन कोरोना के कारण पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाई। इसी के चलते 12वीं में वह 90 फीसदी अंक ला सकी।

माता-पिता और गुरुजन को श्रेय
लखनऊ में सीए की तैयार कर रही आयुषी ने इस सफलता का श्रेय माता, पिता, गुरुजन, दादी, बड़े पिताजी कुलदीप निगम व मामा-मामी को दिया है। आयुषी ने बताया कि कड़ी मेहनत व लगन के बदौलत ही वह इस मुकाम को हासिल किया है। आयुषी कहती हैं कि, 90 फीसदी अंक मेरे हिसाब से कम है। पर मैं खुश हूं। क्योंकि कोरोना महामारी के चलते स्कूल नहीं जा सके। ऑनलाइन पढ़ाई की। ट्वीशन भी नहीं ली। घर पर मेहनत कर 12वीं की कक्षा उत्तीण की। आयुषी ने स्कूल टॉप किया है।

कंसिस्टेंसी सफलता का मूल मंत्र
आयुषी का कहना है कि कंसिस्टेंसी सफलता का मूल मंत्र है। लगातार पढ़ाई करने की वजह से उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। स्टूडेंट्स को टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन में 10-12 घंटे पढ़ने से कुछ नहीं होता। इसके बजाय रेगुलर पढ़ाई करें। जितना हो सकता है कि टीचर की मदद ले। आयुषी भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। मेधा ने कहा कि, सीए बनने के बाद आगे भी पढ़ाई जारी रहेगी। नौकरी के साथ मैं सिविल की तैयारी करूंगी और आईएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज के लिए काम करूंगी।

बुलंदशहर की तान्या ने 12वीं में किया टॉप
सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में बुलंदशहर की तान्या सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की तान्या सिंह ने 500 में 500 मार्क्स हासिल कर 100 प्रतिशत अंक पाए हैं। यानी तान्या को हर विषय में फुल मार्क्स मिले हैं। वहीं, दूसरी टॉपर भी यूपी की एक छात्रा है। नोएडा के एमिटी स्कूल की युवाक्षी विग ने भी 100 प्रतिशत नंबर लाकर देश में टॉप किया है।

सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी
12वीं की परीक्षा में टॉप करनेवाली तान्या बुलंदशहर के डीपीएस में पढ़ती हैं। मीडिया से बातचीत में तान्या ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं और इसमें स्कूल के सभी शिक्षकों का योगदान है। उन्होंने हमें बहुत सपोर्ट किया। भविष्य को लेकर तान्या का कहना है कि वह हिस्ट्री में ग्रेजुएशन करना चाहेंगी और उसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।

लड़कियों के दबदबे से योगी खुश
12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा बरकरार है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से 3.29 प्रतिशत ज्यादा है। 94.54 प्रतिशत छात्राएं और 91.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बता दें कि पिछले चार साल से रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा है। 12वीं कक्षा के परिणाम में देश में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन करने वालीं बुलंदशहर निवासी तान्या सिंह जी को सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई दी है। सीएम योगी ने सभी सफल परिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके शिक्षकों/अभिभावकों को भी बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities