बड़ी ख़बरें
Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, 2 दिन बाद बढ़ेगी मानसून की सक्रियताबुलेट मोटरसाइकिल दहेज की मांग को लेकर पति पत्नी में विवाद, पति ने बाल पकड़कर पत्नी को गली में घसीटाआप ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री को चुनौती दी: “दिल्ली के स्कूलों का दौरा करें, फिर बोलें”राजस्थान में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन की संभावना, दुष्यंत की दिल्ली में बातचीत; मध्यस्थ के रूप में अनुराग ठाकुरबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह 2023 चुनावों की रणनीति बनाने रायपुर पहुंचेChhattisgarh: भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा के लिए सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद रायपुर पहुंचेChhattisgarh Election 2023: शहरी क्षेत्र कम मतदान से जूझ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र आगे हैंSwine Flu: स्वाइन फ्लू ने भिलाई में दो लोगों की जान ले ली, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीChandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गए

कांग्रेस के नेता कुमारी शैलजा रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कहा- ‘ ये भ्रष्टाचार का मनोहर काल’

कांग्रेस के नेता कुमारी शैलजा रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी में हुई धांधलेबाजी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ये भ्रष्टाचार का मनोहर काल है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी ID में 1 करोड़ जनता को दलालो के हाथ लुटा जा रहा है..

देश में आगामी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के नेता कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की विफलताओं को जोरों-शोरों से उजागर किया और इसके लिए उन पर निशाना साधा। कुमारी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हरियाणा में आज लोगों को परेशान किया हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी ID के नाम पर लोगो पर कहर ढाहया जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 81 शहरों में 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रोपेर्टी ID ठीक करवाने के लिए दर दर भटकते फिर रहे है।

क्या बोली कुमारी शैलजा

कुमारी शैलजा ने कहा कि लोग गांव से शहरों में बेहतर जिंदगी के लिए आते है, लेकिन गठबंधन सरकार उनको परेशान कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने राजस्थान की याशी कंपनी को ठेका दिया।

कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार प्रॉपर्टी ID में गलतियां होने पर टेंडर खत्म करने का प्रावधान है, जबकि CM ने खुद माना है कि 8 लाख खामियां है। तो टेंडर रद्द क्यो नही किया।

प्रोपर्टी ID के चलते लोग परेशान

वहीं, किरण चौधरी ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर जमकर बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी ID के चलते लोग परेशान हैं। वहीं, सरकार आंखे बंद कर सो रही है।

उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को टेंडर दिया गया है वो कंपनी ने मनमर्जी से काम किया है। सरकार की गलतियों के चलते लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि सीएम ने विधानसभा में खुद प्रॉपर्टी ID के सर्वे में कमियां मानी थी। प्रॉपर्टी की रैंडम जांच करने का नियम था लेकिन इसके बावजूद भी चेकिंग नहीं की गई।

गलत सर्वे के बाद भी कंपनी को किया गया करोड़ों का भुगतान

किरण चौधरी ने कहा कि गलत सर्वे के बावजूद याशी कंपनी को 60 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। याशी का ना तो अनुबंध रद्द हुआ ना ही ब्लैकलिस्ट किया गया। प्रोपर्टी ID के चलते झगड़े बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सर्वे में गलतिया है तो टैक्स कैसे लेंगे। ये सरकार विफल हो गई है।

‘ये भ्रष्टाचार का मनोहर काल है’

रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ये भ्रष्टाचार का मनोहर काल है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी ID में 1 करोड़ जनता को दलालो के हाथ लुटा जा रहा है। जनता सरकारी दफ्तरों और सड़कों पर घूमने को मजबूर है। कोई भी जनता की सुनवाई करने वाला नही है।

रणदीप ने कहा कि दलालो ने बड़ा खेल कर के मंजूर कॉलोनी को गैर मंजूर दिखा दी। दलालों ने जमीन के मालिकाना हक को ही बदल दिया। एक ही मकान की कई प्रॉपर्टी ID बना दी। माँ के नाम से अलग पिता के नाम अलग बच्चो के नाम से अलग अलग कमरों की ID बना दी गई है।

प्रॉपर्टी ID में धांधलेबाजी को लेकर भड़के रणदीप

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रॉपर्टी ID में लोगो की जमीन कम दिखाई हुई है। रिहायशी मकानों को कमर्शियल बना दिया जो कमर्शियल थे वे रिहायशी दिखा दिए। कई मामलों में कब्जाधारियों की प्रॉपर्टी ID बना दी। प्रॉपर्टी ID पर लोगों के फोन नंबर तक गलत डाल दिए।

लोगो फोन नंबर बदलवालने के लिए भी परेशान है। अब हरियाणा के लोग कहां जाएंगे। लोगों को प्रॉपर्टी ID पर लोन नही मिल रहा है। लोगो को नो ड्यूस नही मिल रहा है। सरकार को पता नही की प्रॉपर्टी ID में कितनी गलतियां है। मुख्यमंत्री और ULB मंत्री अलग अलग गलतियां बता रहे है।

प्रॉपर्टी आईडी के सर्वे में हुई धांधलेबाजी

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी के सर्वे का काम कराया गया था, लेकिन उसमें जमकर धांधले बाजी हुई है। ऐसा आरोप है कि सर्वे कंपनियों ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से सर्वे कर प्रॉपर्टी ID बनाई है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। सर्वे के दौरान किसी का टैक्स किसी के खाते में जोड़ दिया गया है।

 

 

 

 

 

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities