हरे लहसुन को स्प्रिंग गार्लिक के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग कई व्यंजनों में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हरा लहसुन स्वादिष्ट सूप से लेकर, चीज़ डिप्स, स्टिर फ्राइज़, सलाद, मीट रोस्ट तक, हरी लहसुन खाने के स्वाद का मज़ा दोगुना कर देती है। हरे लहसुन में विटामिन-सी फॉस्फोरस, बी, मैंगनीज, मिनरल्स और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्वों के साथ कई एंटी ऑक्सिडेंट, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।
ह्रदय को स्वस्थ बनाए
हरा लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल से निजात दिलाने में काफी मददगार होता है। इसमें एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। हरे लहसुन का रोजाना सेवन करना उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
ब्रेन हेल्थ में सहायक
हरा लहसुन अपने एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों के कारण ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह अल्जाइमर जैसे रोगों को दूर करने में सहायक होता है। इसे अपने रोजाना आहार के रूप में अपनी डाइट में शामिल करें।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मददगार
हरा लहसुन अनेक बीमारियों को दूर करने में बहुत मददगार है। इसमें एलिसिन, एक सल्फर नाम का यौगिक शामिल है जो विशेष रूप से सल्फर पदार्थ शरीर के रक्षा तंत्र को बढ़ाता है। हरे लहसुन का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायता प्रदान करता है। इसलिए इसे अपने आहर में जरूर शामिल करें। जिससे आपके सभी रोग बहुत जल्द समाप्त हो सकें।