मनोज चाहर, आगरा
Agra: थाना डौकी क्षेत्र के गांव गुढ़ा में दो महिलाओं में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। गांव गुढ़ा की निवासी गीता देवी सरकारी हैडपम्प पर पानी भरने गई थी। जहां पर महिला भवानी सिह के पक्ष की महिलाओं ने कहा कि यह हमारा हैडपम्प है। यहां पानी भरने मत आया करो। गीता देवी ने इस बात का विरोध किया और कहा कि यह सरकारी नल है। यहीं से पानी भरेंगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। इस दौरान दबंगों ने गीता देवी को जमकर पीटा। गीता देवी ने मारपीट का आरोप भवानी सिंह पक्ष की महिला और भवानी सिंह, राम किशोर पुत्र भवानी सिंह, भोला पुत्र सोरन मौवेश पुत्र भोला पर लगाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक डौकी शेर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की महिलाओं में मारपीट हुई है। गीतादेवी की तरफ से एनसीआर दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है।