स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डेंगू से चार जिलों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इनमें जींद में अब तक 50 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, यमुनानगर में 14, रोहतक में 13, रेवाड़ी में 15 और सोनीपत में आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं..
बाढ़ के बाद हरियाणा में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डेंगू के केस 137 पर पहुंच गए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं, आई फ्लू के केस ने पूरे हरियाणा को अपनी चपेट में ले लिया है। लगभग हर जिले की ओपीडी में 100 से ज्यादा आई फ्लू के केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी सिविल सर्जनों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही दवाओं के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।
हरियाणा में 11 जुलाई से बाढ़ का कहर शुरू हुआ था। अभी भी कई जगह पर जलभराव है। इससे बीमारियां बढ़ने लगी हैं। हरियाणा सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुखार के 8125, पेट से जुड़ी बीमारियों के 1932, आई फ्लू के 3000, त्वचा से संबंधित रोग के 10444 व अन्य रोगों के 35249 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा सांप काटने के 44 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है।
इन जिलों में डेंगू के ज्यादा केस
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डेंगू से चार जिलों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इनमें जींद में अब तक 50 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, यमुनानगर में 14, रोहतक में 13, रेवाड़ी में 15 और सोनीपत में आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
वहीं, नूंह में एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके अलावा मलेरिया के 18 और चिकनगुनिया के तीन कंफर्म केस आ चुके हैं।
डेंगू के कहां कितने केस
जिला केस
अंबाला 02
चरखीदादरी 03
फरीदाबाद। 01
गुरुग्राम 05
झज्जर 03
जींद 50
करनाल 07
रेवाड़ी 15
रोहतक 13
सिरसा 04
यमुनानगर 14
पंचकूला 0
अन्य रोगों के मामले
बुखार 8125
पेट इंफेक्शन 1932
आई फ्लू 3000
त्वचा रोग 10444
अन्य रोग 35249