बड़ी ख़बरें
Chandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..Asian Games: पंजाब की बेटियों ने चीन में बढ़ाया तिरंगे का मान, शूटिंग गेम्स में बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्डPunjab: पंजाब में हथियार तस्करी पर सख्त CM भगवंत मान, बोले, ‘पाकिस्तान से ज्यादा तो..कानपुर के चौबेपुर में एक शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने से किया इंकार तो प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट काट कर किया लहूलुहान !Raghav Chaddha Weds Parineeti Chopra: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें तस्वीर आईं सामने, दोनों के बीच में दिखाई दी गजब की केमिस्ट्रीRaipur: 188 पदों के लिए व्यापमं से हुई परीक्षा, हाथी के पुल्लिंग के लेकर गोदना के फूल तक ऐसे पूछे गए अजीबो-गरीब सवालChattisgarh Tiger: छत्तीसगढ़ में अब बचे हैं सिर्फ 17 टाइगर, अचानकमार में 2 मादा और 1 नर टाइगर की जरूरत, कहां से लाएगी सरकार

Air India: एयर इंडिया फ्लाइट में शर्मनाक करतूत… नशे में धुत शख्स ने महिला पैसेंजर के कंबल में की पेशाब

एयर इंडिया फ्लाइट में एक शख्स की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पेरिस दिल्ली फ्लाइट में शराब के नशे धुत एक शख्स ने महिला पैसेंजर के कंबल में पेशाब कर दी। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट में उस शख्स ने लिखित मांगी ली थी। इसके बाद उस शख्स को बिना किसी दंडात्मक कार्रवाई के छोड़ दिया गया। यह घटना बीते 6 दिसंबर की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी पायलट ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी थी। सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़ लिया था।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान सुबह करीब 9ः40 बजे दिल्ली में उतरा था। इस दौरान हवाई अड्डे प्रबंधन को सूचित किया गया कि एक यात्री शराब के नशे में था। वह केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था। उसने बाद में एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया।  पुरुष यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने विमान से उतरते ही पकड़ लिया था। लेकिन बाद में दोनों यात्रियों के आपसी समझौता के बाद उसे छोड़ने की अनुमति दी गई। आरोपी ने लिखित माफी भी मांगी थी।

महिला यात्री ने शुरू में लिखित शिकायत की थी। लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसलिए यात्री को आव्रजन और सीमा शुल्क औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हवाईअड्डे की सुरक्षा से जाने दिया गया। यह घटना 26 नवंबर की घटना के ठीक एक हफ्ते बाद हुई है। जहां एक व्यक्ति ने न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब किया था। पीड़िता द्वारा एयर इंडिया को दी गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने अब नवंबर की घटना में एक प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities