Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा (National Executive of SP declared) कर दी है। कार्यकारिणी में 42 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह (Shivpal Singh Yadav) और स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश चाचा शिवपाल को कब नई जिम्मेदारी देंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की 42 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में अखिलेश ने सपा नेता और अपने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी है। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही सुंदीप रंजन सेन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और डॉ मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, दयाराम पाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, रामबक्श वर्मा, अभिषेक मिश्रा, जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति, पीएन चौहान, अकिल मुर्तजा, अखिलेश कटियार, रामआसरे विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल, त्रिभुवन दत्त, राममूर्ति वर्मा और वीरपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. वहीं जया बच्चन, रामगोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव और जावेद अली खान को सद्स्य की जिम्मेदारी दी गई है।