उत्तराखंड से एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है। बेटी की शादी में सबसे ज्यादा खुशी की चमक माता-पिता के चेहरे में दिखती है। बेटी की शादी में परिवार में खुशी का माहौल था। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शादी से ठीक एक दिन पहले हल्दी की रस्म थी। परिवार में रिश्तेदार और सगे संबंधी मौजूद थे। बेटी के हाथ पीले होने की रस्म चल रही थी, और नाच-गाने का माहौल था। दुल्हन के पिता नाचते-नाचते अचानक गिरे और बेहोश हो गए। परिजन उन्हे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत के बाद दुल्हन के मामा ने कन्यादान किया।
अल्मोड़ा में रहने वाले एक परिवार में बेटी की शादी थी। परिवार ने हल्दवानी स्थित एक बैंकेट हॉल विवाह संपन्न होना था। बीते शनिवार को परिवार में दुल्हन की हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। बेटी की शादी में पिता और सगे संबंधी झूम रहे थे। इसी दौरान रात के वक्त डांस करते हुए पिता को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार को दुल्हन की बारात आनी थी।
दुल्हन के मामा और कुछ रिश्तेदार दुल्हन को लेकर हल्दवानी चले गए। दरअसल विवाह की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। किसी भी हाल में इसे टाला नहीं जा सकता था। हल्दवानी के बैंकेट हॉल में विवाह की रस्मे अदा की गईं। पिता की निधन के बाद मामा ने दुल्हन का कन्यादान किया। इस घटना के वजह से शादी समारोह में बहुत ही कम पहुंचे।
वहीं दुल्हन में परिवार में एक तरफ बेटी की शादी की खुशी और दूसरी तरफ पिता की मौत का गम था। परिवार के कुछ सदस्यों ने दुल्हन के पिता का अंतिम संस्कार किया। वहीं कुछ रिश्तेदारों ने दुल्हन की शादी की रस्मों को अदा कराया।