कानपुर। उत्तर प्रदेश की दूसरी बार बागडोर संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। उन्होंने, सूबे के आलाधिकारियों को माफिया, अपराधी और अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसका असर जमीन पर दिख रहा है। फतेहपुर जनपद में जहां घर गिराए जाने से डरे दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में खुद को सरेंडर कर दिया तो कन्नौज में एक ऐसा ही मामला सामने आया। यहां की गुरसहायगंज कोतवाली में दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपित गले में जख्ती लटकाकर पहुंचा, जिसमें लिखा था कि …साहब! मुझे गोली मत मारो, मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं..। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घर के बाहर बुलडोजर देख किया सरेंडर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फुल एक्शन में हैं। कानपुर में जहां माफियाओं की संपत्ति के साथ अवैध जमीनों पर बुलडोजर चल रहा है तो वहीं फरार चल रहे अपराधियों के घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच रही है। इसी कड़ी में फतेहपुर जनपद की पुलिस अपराधिक मामलों (अपहरण, मतांतरण, गैंगस्टर) में फरार चल रहे आरापितों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। यहां उन्होंने आरोपितों को 24 घंटे के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपितों के परिवारवालों से कहा, आत्मसमर्पण न करने पर घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। जिसका असर दिखा और महज 5 घंटे के अंदर आरोपी खुद को थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। सीओ संजय सिंह ने बताया कि, पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। हर हाल में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
गले में तख्ती के साथ कोतवाली पहुंचा गैंगस्टर
फतेहपुर की तरह ही कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को गुरसहायगंज कोतवाली में सामने आया। यहां एक युवक गले में एक तख्ती टांग कर पहुंचा, जिसमें आत्मसमर्पण करने की बात लिखी थी। युवक ने अपना नाम वसीम पुत्र वकील मोहल्ला गोरी निवादा कस्बा समधन बताया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने वसीम को तत्काल हिरासत में ले लिया और उसे दफ्तर में बिठाकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करा जेल भेज दिया था।
जबरन करवाया गर्भपात
ममले पर थानाध्यक्ष ने बताया कि वसीम और रिजवान समेत कई लोगों का एक गैंग है। यह गैंग महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उनका जबरन गर्भपात करा देना जैसे जघन्य अपराध कारित करने मे लिप्त है। इसका गैंग लीडर रिजवान व वसीम द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी होने पर रिजवान ने अपने साथी वसीम के साथ मिलकर सात दिसंबर 2021 को किशोरी को डरा धमकाकर जबरन गर्भपात की दवा पिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
सभी ने कोर्ट में कियसा सरेंडर
थानाध्यक्ष के मुताबिक, इस घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज है और रिजवान को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया था। सोमवार को वसीम ने भी कोतवाली में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके थाने में गैंगस्टर का एक और मुकदमा दर्ज है। इसमें कुसुमखोर निवासी गैंगलीडर शमशुद्दीन उर्फ शंभू, कलीम, सलमान व नौशाद उर्फ चिरैया वांछित हैं। रविवार को उन्होंने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी थी। सोमवार को चारों बदमाशों ने कन्नौज कोर्ट में सरेंडर कर दिया।