granted bail: भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक (former MLA) कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) युवती से रेप के मामले में उम्र कैद (life prison) की सजा काट रहे हैं। कुलदीप सिंह सेंगर को अंतरिम जमानत (granted bail) मिल गई है। पूर्व विधायक की जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने उन्हे जमानत देदी है। कुलदीप सिंह की बेटी की शादी (daughter married) है, जमानत मिलने के बाद कुलदीप सेंगर बेटी की शादी समारोह में शामिल होंगे। कुलदीप सिंह सेंगर पर युवती ने 2017 में रेप का केस दर्ज कराया है। इस मामले में उन्हे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।
उन्नाव रेप कांड मामले में दोषी पूर्व नेता कुलदीप सिंह सेंगर को सोमवार को अंतरिम जमानत मिल गई है। कुलदीप सिंह सेंगर को बेटी शादी में शामिल होने के लिए पिता की अंतरिम जमानत की गुहार दिल्ली हाई कोर्ट से लगाई थी। पूर्व विधायक की बेटी की गुहार पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दी है। हालांकि कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को 27 जनवरी से 10 फरवरी तक के लिए ही अंतरिम जमानत दी है।
उन्नाव रेप केस में दोषी और उम्र कैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी की अगले महीने शादी है। पूर्व विधायक की बेटी की शादी का प्रोग्राम 18 जनवरी से शुरू हो रहा है। जबकि आठ फरवरी को पूर्व विधायक की बेटी की शादी होगी। आप को बता दें कि 2017 में पूर्व विधायक को दोषी ठहराया गया था, और उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।