बड़ी ख़बरें
Chandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..Asian Games: पंजाब की बेटियों ने चीन में बढ़ाया तिरंगे का मान, शूटिंग गेम्स में बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्डPunjab: पंजाब में हथियार तस्करी पर सख्त CM भगवंत मान, बोले, ‘पाकिस्तान से ज्यादा तो..कानपुर के चौबेपुर में एक शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने से किया इंकार तो प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट काट कर किया लहूलुहान !Raghav Chaddha Weds Parineeti Chopra: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें तस्वीर आईं सामने, दोनों के बीच में दिखाई दी गजब की केमिस्ट्रीRaipur: 188 पदों के लिए व्यापमं से हुई परीक्षा, हाथी के पुल्लिंग के लेकर गोदना के फूल तक ऐसे पूछे गए अजीबो-गरीब सवालChattisgarh Tiger: छत्तीसगढ़ में अब बचे हैं सिर्फ 17 टाइगर, अचानकमार में 2 मादा और 1 नर टाइगर की जरूरत, कहां से लाएगी सरकार

‘ग्रेजुएट चायवाली’ के ठेले पर चला नगर निगम का बुलडोजर, लालू की ललकार पर नीतीश के अफसर बोले ‘प्रियंका मैडम SORRY प्लीज बेचे TEA ’

पटना। नगर निगम की दस्ते ने पटना की प्रसिद्ध ग्रेजुएट चायवाली की ठेले को बुजडोजर से ढहा दिया था। जिसके बाद चायवाली प्रियंका गुप्ता पूरे मामले को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के पास पहुंची। उन्होंने पूर्व सीएम लालू से गुहार लगाते हुए चाय का ठेला लगाए जाने की मांग की। लालू ने तत्काल ने अपने बेटे व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से प्रियंका का सामान वापस करने के साथ ही ठेला लगाए जाने को कहा। जिसके बाद आलाधिकारी हरकत में आते हुए प्रियंका का जब्त किया सामान वापस करने के साथ ही चाय का ठेला लगाए जाने की अनुमति दे दी।

क्या था पूरा मामला
दरअसल पटना के बोरिंग रोड इलाके में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
ग्रेजुएट चाय वाली यानी प्रियंका की दुकान को पटना नगर निगम ने हटा दिया। बुलडोजर के जरिए नगर निगम के कर्मियों ने प्रिंयका की चाय दुकान को उठाकर हटा दिया था। प्रियंका अपना ठेला पकड़कर नगर निगम के कर्मियों को रोकती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। गुरुवार को वह रोते-रोते आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गई।

मिल गई ठेला लगाने की अनुमति
प्रियंका गुप्ता ने रोते हुए पूरी बात लालू यादव को बताई। जिस पर लालू यादव ने तेजस्वी यादव से कहा कि, प्रियंका को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। इसके बाद प्रियंका तेजस्वी यादव से मिलीं। जिसके बाद नगर निगम ने उनका जब्त किया हुआ सामान वापस कर दिया। प्रियंका गुप्ता ने बताया कि, उसे निगम के डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया था तथा हमने लाइसेंस भी लिया है, तेजस्वी यादव ने अभी कहा है आप मेरे नाम से एक प्रार्थना पत्र लिखकर दीजिए फिर आगे देखते हैं। तेजस्वी यादव के चलते नगर निगम ने हमें दोबारा ठेला लगाए जाने की अनुमति दे दी है।

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद
प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अफसरों से गुहार लगाई की उन्हें थोड़ी मोहलत दे दी जाए जिससे वो पैसे जमा कर अपनी दुकान ले सके, बावजूइ उनके स्टॉल को हटा दिया गया। उन्होंने कहा, ’लोग बोलते हैं कि ग्रेजुएट चाय वाली तीन लाख रुपये कमाती है पर मेरा उस हिसाब से खर्च भी होता है।’ प्रियंका ने कहा, ’मैं तीन लाख रुपये महीने का नहीं कमाती क्योंकि बाजार डाउन चला गया है।’ प्रियंका ने कहा कि हम तोड़फोड़ करने वाले और धरना प्रर्दशन करने वाले बच्चों में से नहीं है। प्रियंका ने आगे बताया कि वे छह लोगों को रोजगार दे रहीं हैं।

बड़े-बड़े फिल्म एक्टर आते हैं चाय पीने
,बता दें कि प्रियंका गुप्ता बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है तथा वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से कॉमर्स में स्नातक किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो प्रियंका ने चाय का स्टाल लगाया। प्रियंका की दुकान ’ग्रेजुएट चायवाली’ पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एवं भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी चाय पीने पहुंच चुकी हैं।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities