बड़ी ख़बरें
आप ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री को चुनौती दी: “दिल्ली के स्कूलों का दौरा करें, फिर बोलें”राजस्थान में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन की संभावना, दुष्यंत की दिल्ली में बातचीत; मध्यस्थ के रूप में अनुराग ठाकुरबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह 2023 चुनावों की रणनीति बनाने रायपुर पहुंचेChhattisgarh: भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा के लिए सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद रायपुर पहुंचेChhattisgarh Election 2023: शहरी क्षेत्र कम मतदान से जूझ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र आगे हैंSwine Flu: स्वाइन फ्लू ने भिलाई में दो लोगों की जान ले ली, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीChandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..

मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर, वेंटीलेटर पर हैं सपा सरंक्षक, पोती ने अपने दादा की तस्वीर जारी कर की अपील, पीएम और सीएम ने फोन के जरिए अखिलेश यादव से की बात

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर नेता जी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इस बीच पोती अदिति यादव ने अपने दादा की मेदांता में इलाज के दौरान की तस्वीर जारी है। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे दादा जी के अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से मंगल कामना करें। इस तस्वीर में मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को अखिलेश यादव अस्पताल में भर्ती पिता मुलायम सिंह यादव का हाल चाल लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख को फोनकर मुलायम सिंह के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की रविवार (2 अक्टूबर) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे फिलहाल आईसीयू में हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रात को डायलिसिस करने के बाद भी सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उनकी हालत पहले की तरह ही गंभीर बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि संक्रमण पूरे शरीर में फैलने की वजह से डायलिसिस की गई।

मुलायम सिंह का इलाज यतिन मेहता मेदांता की टीम कर रही है। वह क्रिटिकल केयर यूनिट के निदेशक हैं। कई दिन से भर्ती मुलायम का इलाज अब तक कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन सूद की टीम कर रही थी। बता दें कि डायलिसिस उस स्थिति में की जाता है, जब बीमार व्यक्ति की दोनों किडनी क्षमता से बेहद कम काम करती है। खून में घुले विषाक्त तत्व को डायलिसिस के जरिये बाहर निकाला जाता है। फिर शुद्ध खून को शरीर में प्रसारित किया जाता है।

इस बीच पोती अदिति यादव ने मेदांता में इलाज के दौरान की तस्वीर जारी है। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे दादा जी के अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से मंगल कामना करें। इस तस्वीर में मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में भी कहा गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की गई है कि वे गुरुग्राम स्थित अस्पताल में बाहर ना जमा हों। सपा नेता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देती रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव से फोन पर बात की है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली है। पीएम ने ये भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मौजूद हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अखिलेश यादव से बात कर उनके पिता का हालचाल जाना है। राजनाथ सिंह इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव से फोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है. ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities