मनोज चाहर, आगरा
ताजनगरी आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में एनसीसी के विद्यार्थी और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आगरा के न्यायलय परिसर के गेट नंबर 1 से जनपद न्यायधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि यह रैली आगरा न्यायलय के तत्वाधान में निकाली गई। रैली न्यायलय से शुरू होकर राजामंडी स्थित आगरा कॉलेज मैदान पर जाकर समाप्त हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा कई स्लोगन लिखे गए और पम्प पलेट दिखाई गए। जिससे लोगो को संदेश दिया जा रहा था।