गाजियाबाद। विजय नगर थानाक्षेत्र से गोतस्कारों ने एक गाय को चोरी कर उसे स्कॉर्पियो के अंदर रखकर ले जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें जल निगम चौकी के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद गाय को सकुशल मुक्त करा लिया।
गाजियाबाद निवासी सद्दाम और कासिम कई सालों से गोस्तकरी का काम करते थे। उन्होंने मेरठ के रहने वाले जीशान के साथ मिलकर विजय नगर थानाक्षेत्र से एक गाय चोरी कर उसे सद्दाम और कासिम के अंदर रखकर ले जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने जल निगम पुलिस चौकी के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस को सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो दिखी। पुलिस ने उसे रूकने का कहा। स्कॉर्पियो नहीं रुकी, बल्कि स्पीड तेज हो गई। पुलिस ने पीछा किया तो अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई।
एसपी सिटी (फर्स्ट) निपुण अग्रवाल ने बताया, पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजयनगर थाने का एक सिपाही दीपक कुमार हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। इस दौरान तीन गोतस्करों को गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी के मुताबिक, स्कॉर्पियो से एक गाय को मुक्त कराया गया। आरोपियों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जाएगी।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से तीन तमंचे, कारतूस, स्कॉर्पियो, गाय, पशुओं को बेहोश करने की दवा, रस्सी और पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि सद्दाम और कासिम गोस्तकर हैं और इन्हें दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थीं।